लाइव न्यूज़ :

धमकीभरा पत्र मिलने के बाद हरियाणा, हिमाचल में सुरक्षा कड़ी

By भाषा | Updated: April 17, 2019 06:06 IST

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के एक अधिकारी को मंगलवार को धमकीभरा पत्र मिलने के बाद हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

Open in App

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के एक अधिकारी को मंगलवार को धमकीभरा पत्र मिलने के बाद हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। थाना प्रभारी राम बच्चन ने कहा कि पत्र में धमकी दी गयी है कि ‘‘मुसलमानों पर हिंदुओं के अत्यचारों का बदला लेने के लिए’’ राज्य के रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों को विस्फोट कर उड़ा दिया जाएगा।

बच्चन ने कहा, ‘‘अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के निदेशक को मंगलवार को एक पत्र मिला जिसमें अंबाला कैंट समेत हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश के कुछ रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों को उड़ाने की धमकी दी गयी है।’’

स्टेशन निदेशक बी एस गिल को अपनी मेज पर पत्र मिला जिस पर किसी डाकघर की मुहर नहीं है। कुछ महीने पहले भी उन्हें इस तरह की धमकी मिली थी। एसएचओ के अनुसार हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के अधिकतर रेलवे स्टेशनों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल