लाइव न्यूज़ :

उम्मीदवार की कार से ईवीएम मिलने के बाद कांग्रेस ने आयोग से भाजपा पर सख्त कार्रवाई की मांग की

By भाषा | Updated: April 2, 2021 22:43 IST

Open in App

गुवाहाटी, दो अप्रैल असम में पाथरकांडी से भाजपा उम्मीदवार की कार से मतदान में इस्तेमाल हुई ईवीएम बरामद होने पर कांग्रेस ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग से भाजपा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का अनुरोध करते हुए मांग की कि राज्य में छह अप्रैल को होने वाले अंतिम चरण के चुनाव के लिये सुरक्षा बढ़ाई जाए।

कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी भाजपा उम्मीदवार पर एफआईआर दर्ज किये जाने तथा इस घटना के पीछे का सच पता लगाने के लिये उनसे तत्काल पूछताछ किए जाने की मांग की।

निर्वाचन आयोग ने कहा था कि मतदान कर्मी जिस गाड़ी में सफर कर रहे थे उसके खराब होने के बाद उन्होंने भाजपा उम्मीदवार की गाड़ी का इस्तेमाल किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे घटना के वीडियो में नजर आ रहा है कि बृहस्पतिवार को दूसरे चरण के मतदान के बाद ईवीएम को उस वाहन में ले जाया जा रहा है जो पाथारकांडी से भाजपा उम्मीदवार और निवर्तमान विधायक कृष्णेंदु पॉल की पत्नी के नाम पर पंजीकृत है।

ईवीएम को ले जाने के लिये पॉल की गाड़ी का इस्तेमाल किये जाते देखे जाने के बाद बृहस्पतिवार को असम के करीमगंज जिले में हिंसा हुई और स्थिति को नियंत्रित करने के लिये पुलिस को हवा में गोली चलानी पड़ी।

इस घटना को लेकर शुक्रवार सुबह बड़ा विवाद खड़ा हुआ जब विपक्षी कांग्रेस और एआईयूडीएफ ने आरोप लगाया कि ईवीएम “चोरी” की जा रही थी।

निर्वाचन आयोग ने चार मतदान अधिकारियों को निलंबित कर दिया है और बूथ पर फिर से मतदान के आदेश दिए हैं।

उन्होंने कहा, “हम निर्वाचन आयोग से अनुरोध करते हैं कि भाजपा के इस हालिया दुस्साहस के लिये कड़ी कार्रवाई की जाए- जिस ईवीएम को लेकर सवाल उठ रहे हैं उसकी पहचान के लिये तत्काल जांच शुरू की जाए और पहले असम के लोगों को यह बताया जाए कि भाजपा विधायक को ईवीएम मिली कैसे।”

उन्होंने कहा, “हम पाथारकांडी से भाजपा विधायक के खिलाफ एफआईआर की मांग करते हैं और सच्चाई का पता लगाने के लिये उनसे तत्काल पूछताछ की जाए।”

सुरजेवाला ने तीसरे और अंतिम चरण के लिये सुरक्षा बढ़ाए जाने की भी आयोग से मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग