लाइव न्यूज़ :

Exit Poll: एग्जिट पोल के बाद भाजपा और कांग्रेस ने किया जीत का दावा, शिवराज- कमलनाथ ने कांटे के मुकाबले से किया इनकार

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: November 30, 2023 23:15 IST

मध्य प्रदेश में चुनाव नतीजे के ठीक 3 दिन पहले आए एग्जिट पोल के बाद भाजपा और कांग्रेस ने जीत के दावे तेज कर दिए है। ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा को सत्ता के करीब बताया है। बीजेपी के पक्ष में आए एग्जिट पोल पर भाजपा में खुशी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर भाजपा नेताओं ने एग्जिट पल में बीजेपी की सरकार बनने के दावों को सही बताया है।सीएम शिवराज ने कहा एमपी में कोई कांटे की टक्कर नहीं है।बीजेपी भारी बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।

Open in App
ठळक मुद्देएग्जिट पोल के बाद जीत के दावेंभाजपा और कांग्रेस ने सरकार के लिए जरुरी बहुमत मिलने का किया दावानतीजों से पहले एग्जिट पोल पर चढ़ा सियासी पारा

भाजपा का जीत का दावा

सीएम शिवराज से लेकर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने एग्जिट पोल पर खुशी जाहिर की है। सीएम शिवराज ने एग्जिट पोल  में मिल रहे भाजपा को बहुमत पर कहा है किपीएम मोदी और अमित शाह की रणनीति बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में लड़ा गया है चुनाव। और सरकार की योजनाओं स्पष्ट बताती हैं कि भाजपा बहुमत के साथ सरकार में आएगी।नतीजों को लेकर आत्मविश्वास से लबरेज बताया है। सीएम ने कहा कि बीजेपी के चुनाव प्रचार में महिलाओं का जमकर प्यार मिला। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी एग्जिट पोल को बताया भाजपा के पक्ष में। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गरीब कल्याण और महिला सशक्तिकरण के साथ किसान सम्मान का फायदा बीजेपी को मिल रहा है।

कांग्रेस ने भी बहुमत हासिल करने का किया दावा

तो वही कमलनाथ में भी एग्जिट पोल आने पर एक्स पर लिखा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को मैं उनके बाल याद दिलाना चाहता हूं आप लोग कांग्रेस की शक्ति हैं और आपकी मेहनत और समर्पण से ही जनता ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जमकर वोट डाला है। 3 दिसंबर को जब मत करना शुरू होगी तो कांग्रेस की सरकार पर जनता की मोहर लग जाएगी। कमलनाथ ने कहा कि देश विजन से चलता है टेलीविजन से नहीं बहुत से एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती हुई दिखाई दी है। जबकि कुछ एग्जिट पोल अन्य तरह की बात कर रहे हैं। आपको इन सब से अपना ध्यान भटकने नहीं देना है। अर्जुन की तरह निगाहें सिर्फ लक्ष्य पर रखनी है कार्यकर्ताओं से पूरा ध्यान मत करना के दिन पर लगाने को भी कमलनाथ ने य3 सुनिश्चित करने को कहा है कि कांग्रेस को मिले एक-एक वोट को सही से गिना जाए। इस पर नजर रखें । कमलनाथ ने दावा किया कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी प्रेजेंट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी

टॅग्स :एग्जिट पोल्सBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह