लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में एकनाथ खडसे के बाद अब बिहार में इस नेता ने छोड़ा BJP का साथ, जदयू में शामिल होते ही मिला बड़ा पद

By अनुराग आनंद | Updated: October 21, 2020 16:48 IST

भाजपा की ओर से भी एकनाथ खड़से के इस्तीफे की पुष्टि कर दी गई है। बीजेपी ने एकनाथ खडसे को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअनुज कुमार सिंह के जदयू में शामिल होने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष वशिष्‍ठ सिंह और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी भी मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष वशिष्‍ठ नारायण सिंह ने अनुज कुमार सिंह को पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।

नई दिल्ली:महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से ने बीजेपी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, खडसे जल्द ही शरद पवार की मौजूदगी में एनसीपी होने वाले हैं। 

इसके साथ ही बिहार से एक खबर आ रही है कि प्रदेश के पूर्व विधान पार्षद और भाजपा नेता अनुज कुमार सिंह ने भी भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने अपने 1 अणे मार्ग स्थित आवास पर पूर्व विधान पार्षद और भाजपा नेता अनुज कुमार सिंह को JDU की सदस्यता दिलाई। 

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष वशिष्‍ठ सिंह और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशौक चौधरी भी मोजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष वशिष्‍ठ नारायण सिंह ने अनुज कुमार सिंह को पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। वहीं, सीएम के समक्ष जदयू की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अनुज सिंह ने पार्टी के निर्देश पर चुनाव में भरपूर मेहनत करने की बात कही है।

गौरतलब है कि अनुज सिंह पहले जदयू से ही विधान पार्षद थे। बाद में लालू यादव के साथ जदयू का गठबंधन होने पर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली थी और इस बार वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए काफी प्रयास किया था। वहां से पूर्व विधायक वीरेन्द्र सिंह को दोबारा टिकट मिलने के बाद से वह पार्टी के नेताओं से नाराज चल रहे थे और अंत में उन्होंने फिर से नीतीश कुमार का दामन थामा है।

बता दें कि महाराष्ट्र में भाजपा की ओर से भी एकनाथ खड़से के इस्तीफे की पुष्टि कर दी गई है। बीजेपी ने एकनाथ खड़से को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। राज्य सरकार में मंत्री जयंत पाटिल ने ये दावा किया है कि शुक्रवार को एकनाथ खड़से एनसीपी में शामिल होंगे। शुक्रवार दोपहर दो बजे एकनाथ खड़से एनसीपी की सदस्यता ले सकते हैं।

पार्टी छोड़ने के फैसले पर एकनाथ खड़से ने कहा कि वो 23 तारीख को एनसीपी ज्वाइन करेंगे। जो मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, उसमें कुछ साबित नहीं हुआ। मुझे एक नेता के द्वारा परेशान किया गया, लेकिन पार्टी में मुझे न्याय नहीं मिला।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्रजेडीयूनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है