लाइव न्यूज़ :

मौत के आठ महीने बाद मिला कोरोना योद्धा के परिवार को 50 लाख रूपये का मुआवजा

By भाषा | Updated: June 6, 2021 19:30 IST

Open in App

राउरकेला (ओड़िशा), छह जून ओड़िशा में एक मेडिकल छात्रा की कोविड-19 संक्रमण से मौत हो जाने के आठ महीने बाद आखिरकार उसके परिवार को 50 लाख रूपये का मुआवजा मिल गया।

यहां इस्पात जनरल अस्पताल में सर्जरी की द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रियाश्री मिश्रा (29) पिछले साल सितंबर में इस महामारी की पहली लहर के दौरान अपनी सेवाएं देते हुए संक्रमित हुई और उसकी मौत हो गयी।

‘कोरोना योद्धा’ होने के बावजूद उसके परिवार को तब प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत चिकित्साकर्मियों से संबंधित स्वास्थ्य बीमा का लाभ नहीं मिला।

आरएसपी पी आर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राउरकेला इस्पात संयंत्र के प्रबंधन एवं उसके सहयोगी इस विषय में लगे रहे और आखिरकार उसके परिवार को 50 लाख रूपये का चेक देने का फैसला किया गया।

आरएसपी कार्यकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष बिमल बिसी ने कहा, ‘‘ यदि उसके परिवार को मुआवजा नहीं मिलता तो यह उसके प्रति बहुत ही असम्मान होता। ’’

बिहार के नालंदा की प्रियाश्री पिछले साल 22 सितंबर को इस बीमारी से ग्रस्त हो गयी थी और पांच दिन बाद उसकी मृत्यु हो गयी थी। सुंदरगढ़ जिला प्रशसन ने उसके अंतिम संस्कार में उसे गार्ड ऑफ ऑनर सम्मान दिया था ।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत स्वास्थ्यकर्मियों के परिवार के लिए कोविड-19 के चलते उनके समक्ष गंभीर स्थिति पैदा होने पर 50 लाख रूपये के बीमा कवर का प्रावधान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं