लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के बाद अब यूपी पर टिकी 'AAP' की नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2020 05:21 IST

विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने यह जाहिर कर दिया है कि दिल्ली मॉडल ही विकास का असल मॉडल है. आप के राज्यसभा सांसद ने कहा कि पार्टी ने अभी से यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. पार्टी कार्यकर्ता घर, घर जाकर लोगों को दिल्ली के विकास मॉडल की जानकारी देंगे. साथ ही उनके लिए अपनी योजनाओं के बारे में बताएंगे.

Open in App
ठळक मुद्देधमाकेदार जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी 'आप' की नजर अब उत्तर प्रदेश पर टिक गई है अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी दिल्ली विकास मॉडल पर वोट मांगेगी.

दिल्ली में लगातार दूसरी बार धमाकेदार जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी 'आप' की नजर अब उत्तर प्रदेश पर टिक गई है और राज्य के अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी दिल्ली विकास मॉडल पर वोट मांगेगी. दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद रविवार को पहली बार लखनऊ के दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि राजनीतिक लिहाज से सबसे संवेदनशील राज्य यूपी में पार्टी अपनी जमीन तैयार करने में जुट गई है.

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस बात के लिए आश्वस्त है कि वर्ष 2022 में होने वाला यूपी विधानसभा का चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा. भाजपा की तमाम जहरीली बातों और हथकंडों के बावजूद दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी बेहद सुखद है. इससे संकेत मिलते हैं कि जनता अब नफरत की राजनीति के बजाय विकास देखना चाहती है.

सिंह ने बताया कि दिल्ली विधानसभा में चुनाव जीते आम आदमी पार्टी के 15 विधायक मूल रूप से यूपी के निवासी हैं और वह प्रदेश में पार्टी की जमीन तैयार करेंगे. इन विधायकों को चुनाव में खास जिम्मेदारी दी जाएगी. संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा. इसके लिए स्थानीय कोर मुद्दों पर काम किया जाएगा. उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के अगले विधानसभा चुनाव में दिल्ली के विकास मॉडल के नाम पर वोट मांगेगी. भाजपा ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में गुजरात मॉडल का धोखा देकर जनता से वोट लिए थे, लेकिन गुजरात मॉडल दरअसल झूठ के सिवा कुछ नहीं था.

हाल के विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने यह जाहिर कर दिया है कि दिल्ली मॉडल ही विकास का असल मॉडल है. आप के राज्यसभा सांसद ने कहा कि पार्टी ने अभी से यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. पार्टी कार्यकर्ता घर, घर जाकर लोगों को दिल्ली के विकास मॉडल की जानकारी देंगे. साथ ही उनके लिए अपनी योजनाओं के बारे में बताएंगे.

उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान शुरू करेगी. सिंह ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास और सुशासन के तमाम दावों के विपरीत गुंडाराज, अराजकता व्याप्त है और लोकतंत्र का गला घोटने की सरकारी स्तर पर साजिशें की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान, नौजवान, महिलाएं तथा समाज का हर वर्ग बेहद परेशान है, मगर मुख्यमंत्री विकास की झूठी बातें कहकर अपनी पीठ थपथपाने में व्यस्त हैं. सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश लोकतंत्र का गला घोटने की प्रयोगशाला बन चुका है. अब प्रदेश की जनता विकास की राजनीति चाहती है और साफ-सुथरा नेतृत्व देने में सिर्फ आम आदमी पार्टी ही सक्षम है.

टॅग्स :उत्तर प्रदेशदिल्लीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल