लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव के बाद अब यूपी इलेक्शन पर टिकी 'AAP' की नजर, 'दिल्ली विकास मॉडल' पर मांगेगी वोट

By भाषा | Updated: February 23, 2020 14:00 IST

भारतीय जनता पार्टी ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में 'गुजरात मॉडल' का धोखा देकर जनता से वोट लिए थे लेकिन गुजरात मॉडल दरअसल झूठ के सिवा कुछ नहीं था।

Open in App
ठळक मुद्देहाल के विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने यह जाहिर कर दिया है कि दिल्ली मॉडल ही विकास का असल मॉडल है। आप के राज्यसभा सांसद ने कहा कि पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

दिल्ली में लगातार दूसरी बार धमाकेदार जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी ‘आप’ की नजर अब उत्तर प्रदेश पर टिक गई है और राज्य के अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी 'दिल्ली विकास मॉडल' पर वोट मांगेगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद रविवार को पहली बार लखनऊ के दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने समााचार एजेंसी 'भाषा' से बातचीत में कहा कि राजनीतिक लिहाज से सबसे संवेदनशील राज्य उत्तर प्रदेश में पार्टी अपनी जमीन तैयार करने में जुट गई है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस बात के लिए आश्वस्त है कि वर्ष 2022 में होने वाला उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। भाजपा की तमाम जहरीली बातों और हथकंडों के बावजूद दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी बेहद सुखद है। इससे संकेत मिलते हैं कि जनता अब नफरत की राजनीति के बजाय विकास देखना चाहती है।

सिंह ने बताया कि दिल्ली विधानसभा में चुनाव जीते आम आदमी पार्टी के 15 विधायक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और वह प्रदेश में पार्टी की जमीन तैयार करेंगे। इन विधायकों को चुनाव में खास जिम्मेदारी दी जाएगी। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय कोर मुद्दों पर काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के अगले विधानसभा चुनाव में दिल्ली के विकास मॉडल के नाम पर वोट मांगेगी।

भाजपा ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में 'गुजरात मॉडल' का धोखा देकर जनता से वोट लिए थे लेकिन गुजरात मॉडल दरअसल झूठ के सिवा कुछ नहीं था। हाल के विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने यह जाहिर कर दिया है कि दिल्ली मॉडल ही विकास का असल मॉडल है। आप के राज्यसभा सांसद ने कहा कि पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी कार्यकर्ता घर, घर जाकर लोगों को दिल्ली के विकास मॉडल की जानकारी देंगे। साथ ही उनके लिए अपनी योजनाओं के बारे में बताएंगे। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान शुरू करेगी।

आप प्रवक्ता ने कहा कि जनता अब यह जान चुकी है कि नफरत की राजनीति से किसी का कोई भला नहीं होता। जनता ने जिस भाजपा पर विश्वास किया उसने उसे छला है। लोगों को अब इसका बखूबी एहसास भी होने लगा है। सिंह ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास और सुशासन के तमाम दावों के विपरीत गुंडाराज, अराजकता व्याप्त है और लोकतंत्र का गला घोटने की सरकारी स्तर पर साजिशें की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान, नौजवान, महिलाएं तथा समाज का हर वर्ग बेहद परेशान है, मगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास की झूठी बातें कहकर अपनी पीठ थपथपाने में व्यस्त हैं। सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश लोकतंत्र का गला घोटने की प्रयोगशाला बन चुका है। अब प्रदेश की जनता विकास की राजनीति चाहती है और साफ-सुथरा नेतृत्व देने में सिर्फ आम आदमी पार्टी ही सक्षम है। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालउत्तर प्रदेशदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया