लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के बाद प्रदेश BJP प्रमुख आदेश गुप्ता हुए कोरोना संक्रमित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2020 15:38 IST

बीजेपी अध्यक्ष ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये बताया पिछले हफ्ते हल्का बुखार होने के बाद मैंने कोविड टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव थी, लगातार अस्वस्थ महसूस करने के कारण मैंने फिर से कोरोना का टेस्ट कराया जो पॉजिटिव आया है।

Open in App
ठळक मुद्देआदेश गुप्ता के साथ-साथ बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में काम कर रहे कई अन्य लोगों में भी वायरस का संक्रमण पाया गया है।जानकारी के मुताबिक बीजेपी कार्यालय में काम करने वाले करीब दर्जनभर लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद दफ्तर को बंद कर दिया गया है।

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में भी पिछले कुछ दिनों से संक्रमण के मामले में वृद्धि देखी गई है। आज (बुधवार) दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इससे पहले बीते कल (मंगलवार) को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया कोरोमा संक्रमित पाए गए थे। 

बता दें कि डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कोरोना संक्रमित होने के बाद इस बात की जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट कर थी। दिल्ली के डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि हल्का बुखार होने के बाद आज कोरोना टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

उन्होंने कहा था कि मैंने स्वयं को एकांतवास में रख लिया है। फिलहाल बुखार या अन्य कोई परेशानी नहीं है मैं पूरी तरह ठीक हूं। आप सब की दुआओं से जल्द ही पूर्ण स्वस्थ होकर काम पर लौटूंगा। 

बता दें कि आदेश गुप्ता के साथ-साथ बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में काम कर रहे कई अन्य लोगों में भी वायरस का संक्रमण पाया गया है।जानकारी के मुताबिक बीजेपी कार्यालय में काम करने वाले करीब दर्जनभर लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद दफ्तर को बंद कर दिया गया है। बताया गया है कि बीजेपी कार्यालय का सैनेटाइजेशन किया जाएगा।बीजेपी अध्यक्ष ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये बताया पिछले हफ्ते हल्का बुखार होने के बाद मैंने कोविड टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव थी, लगातार अस्वस्थ महसूस करने के कारण मैंने फिर से कोरोना का टेस्ट कराया जो पॉजिटिव आया है। उन्होंने आगे लिखा कि वैसे तो मैं पिछले एक हफ्ते से क्वारंटाइन हूं, फिर भी कोई मेरे संपर्क में आया हो तो वह अपनी जांच करा ले।बताया जा रहा है कि बीजेपी प्रादेशिक कार्यालय में 17 लोग कोरोना पॉज़िटिव हुए हैं। जिसके चलते आज कार्यालय बंद रहेगा और सैनेटाईजेशन का कार्य किया जाएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया