लाइव न्यूज़ :

डीडीसी चुनावों के बाद पार्टियों ने अध्यक्ष के चुनाव पर ध्यान केंद्रित किया

By भाषा | Updated: December 24, 2020 23:18 IST

Open in App

श्रीनगर, 24 दिसंबर जम्मू-कश्मीर के जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के नतीजों की घोषणा होने के बाद पार्टियों ने पर्दे के पीछे से डीडीसी अध्यक्ष के चुनाव के लिए अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं और गुपकर गठबंधन और भाजपा का उन जिलों पर विशेष ध्यान है जहां पर दोनों को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है।

गुपकर गठबंधन को केवल छह जिलों में स्पष्ट बहुमत मिला है जबकि पहले डीडीसी चुनाव में भाजपा पांच जिलों में बहुमत के साथ आई है। हालांकि, छह अन्य जिलों में सात मुख्यधारा की क्षेत्रीय पार्टियों के गुपकर गठबंधन को भगवा पार्टी से बढ़त हासिल है और उसे जमीनी स्तर के निकाय पर काबिज होने के लिए एक या दो सीटों की दरकार है जबकि भाजपा एक जिले में नेतृत्व की भूमिका में है।

केंद्रशासित प्रदेश में 50 निर्दलीय डीडीसी चुनाव जीत कर आए हैं और दो जिलों-श्रीनगर व पुंछ में क्रमश: सात और आठ निर्दलीय जीत कर आए हैं।

दूसरी ओर कांग्रेस उन जिलों में ‘किंग मेकर’ की भूमिका निभा सकती है जहां पर किसी दल को बहुमत नहीं मिला है। पार्टी को कुल 26 सीटें मिली हैं। हालांकि, वह पहले ही संकेत दे चुकी है कि वह भाजपा को रोकने के लिए काम करेगी।

गौरतलब है कि डीडीसी की कुल 280 सीटों - 20 जिलों में प्रत्येक में 14 सीटें- में से 278 के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। वहीं उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा और कुपवाड़ा जिले की एक-एक सीटों के नतीजे दो प्रत्याशियों की नागरिकता को लेकर संशय की वजह से रोक दिए गए हैं।

राज्य चुनाव आयुक्त के के शर्मा ने बताया कि कुपवाड़ा के द्रगमुल्ला और बांदीपोरा के हजिन-ए में एक-एक प्रत्याशियों की अर्हता को लेकर उठे सवाल के बाद गिनती रोक दी है।

सूत्रों ने बताया कि अब पार्टियों का ध्यान प्रत्येक जिले में चुने गए 14-14 प्रतिनिधियों में से अध्यक्ष चुनने पर है। उन्होंने बताया कि दोनों प्रतिद्वंद्वी खेमे- गुपकर गठबंधन और भाजपा- निर्दलियों का समर्थन हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं ताकि अधिक से अधिक जिलों पर उनका नियंत्रण हो।

कांग्रेस के राज्य में मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा से जब ‘पीटीआई-भाषा’ ने संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि गुपकर गठबंधन से कोई औपचारिक बातचीत नहीं हो रही है। बता दें कि डीडीसी चुनाव से पहले कांग्रेस का गुपकर गठबंधन से सीट बंटवारे का समझौता हुआ था।

शर्मा ने कहा, ‘‘सरकार को अभी अधिसूचना जारी करना है क्योंकि कुछ सीटें महिलाएं, अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए आरक्षित होनी है। यह प्रक्रिया नतीजें घोषित होने के एक महीने में पूरी करनी है।’’

शर्मा ने कहा, ‘‘जहां तक कांग्रेस की बात है तो वह भाजपा को जहां तक संभव हो रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

गौरतलब है कि डीडीसी चुनाव में गुपकर गठबंधन को कुल 110 सीटों और भाजपा को 75 सीटों पर जीत मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग