लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के बाद अब भाजपा विधायकों की बाडेबंदी की गहमागहमी, पार्टी ने अपने 12 विधायकों को भेजा गुजरात

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 8, 2020 19:50 IST

14 अगस्त से विधानसभा का सत्र शुरू होने जा रहा है और इसमें मुख्यमंत्री विश्वास प्रस्ताव पेश कर सकते हैं, इसी कारण भाजपा सतर्क हो गई है। हालांकि भाजपा ने बाड़ेबंदी से इंकार किया है लेकिन नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यदि बसपा विधायकों के मामले में ऐतिहासिक निर्णय आता है तो भाजपा के 75 वोट महत्वपूर्ण हो जाएंगे ऐसे में उनकी रक्षा करना हमारा धर्म है। 

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में संत्ता का संग्राम अब अंतिम चरण में जाता दिखाई पड़ रहा है गहलोत गुट के विधायक भाजपा विधायकों से संपर्क कर उन्हें प्रलोभन देने का प्रयास कर रहे हैं।

जयपुर: राजस्थान में संत्ता का संग्राम अब अंतिम चरण में जाता दिखाई पड़ रहा है और बसपा से कांग्रेस मे शामिल हुए 6 विधायाकों के मामले में आने वाले हाईकोर्ट के फैसले को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने भी अपनी भावी रणनीति के तहत विधायकों की बाड़ेबंदी की शुरूआत कर दी है। पहले चरण मंे गुजरात सीमा से सटे पांच जिलों के 12 भाजपा विधायकों को गुजरात के अहमदाबाद के रिसोर्ट में शिफ्ट किया गया है।12 विधायकों के अतिरिक्त अशोक लाहोटी, निर्मल कुमावत, गोपीचंद मीणा, जबर सिंह सांखला, गुरदीप शापिनि, धर्मेंद्र कुमार मोची, गोपाल लाल शर्मा जयपुर एयरपोर्टअन्य विधायक भी एयरपोर्ट पहुंचे है जिन्हें भी चार्टर प्लेन के जरिये गुजरात ले जाया गया। 

वहीं चैमूं से भाजपा विधायक रामलाल शर्मा ने आरोप लगाया कि गहलोत गुट के विधायक भाजपा विधायकों से संपर्क कर उन्हें प्रलोभन देने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा को भय है कि यदि हाईकोर्ट 11 अगस्त को बसपा के 6 विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने पर स्टे लगा देती है तो ऐसे में कांग्रेस अपनी सरकार बचाने के लिए भाजपा में तोडफोड का प्रयास कर सकती है।उल्लेखनीय है कि 14 अगस्त से विधानसभा का सत्र शुरू होने जा रहा है और इसमें मुख्यमंत्री विश्वास प्रस्ताव पेश कर सकते हैं, इसी कारण भाजपा सतर्क हो गई है। हालांकि भाजपा ने बाड़ेबंदी से इंकार किया है लेकिन नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यदि बसपा विधायकों के मामले में ऐतिहासिक निर्णय आता है तो भाजपा के 75 वोट महत्वपूर्ण हो जाएंगे ऐसे में उनकी रक्षा करना हमारा धर्म है। 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह