चंद्रमा के कक्ष में दो वर्ष पूरा करने पर इसरो ने चंद्रयान-2 के आंकड़े जारी किये

By भाषा | Updated: September 6, 2021 15:27 IST2021-09-06T15:27:23+5:302021-09-06T15:27:23+5:30

After completing two years in the Moon's orbit, ISRO released the data of Chandrayaan-2 | चंद्रमा के कक्ष में दो वर्ष पूरा करने पर इसरो ने चंद्रयान-2 के आंकड़े जारी किये

चंद्रमा के कक्ष में दो वर्ष पूरा करने पर इसरो ने चंद्रयान-2 के आंकड़े जारी किये

बेंगलुरू, छह सितंबर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के. सिवन ने चंद्रमा के कक्ष में चंद्रयान-2 के दो वर्ष पूरा करने के उपलक्ष्य में सोमवार को चंद्र विज्ञान कार्यशाला 2021 का उद्घाटन किया।

इसरो ने बयान जारी कर बताया कि सिवन ने चंद्रयान-2 आंकड़े एवं विज्ञान दस्तावेजों को जारी किया। साथ ही उन्होंने चंद्रयान-2 के कक्ष पेलोड का डेटा भी जारी किया। सिवन अंतरिक्ष विभाग में सचिव भी हैं।

बयान के अनुसार, चंद्रयान-2 के आठ पेलोड चंद्रमा पर सुदूर संवेदी और अवस्थिति प्रौद्योगिकी के माध्यम से वैज्ञानिक प्रयोग कर रहे हैं। इसरो ने कहा, ‘‘वैज्ञानिक आंकड़े शिक्षा जगत एवं संस्थानों के विश्लेषण के लिए उपलब्ध कराये जा रहे हैं ताकि चंद्रयान-2 मिशन में और अधिक वैज्ञानिक भागीदारी हो सके।’’

इसरो द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला को एजेंसी की वेबसाइट और फेसबुक पेज पर लाइव दिखाया जा रहा है, ताकि छात्र, शिक्षा जगत और संस्थानों तक यह पहुंच सकें और चंद्रयान-2 के डेटा का वैज्ञानिक समुदाय विश्लेषण कर सके। इसके अलावा चंद्रयान-2 मिशन, निगरानी, अभियान और डेटा संग्रहण के पहलुओं पर भी व्याख्यान होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: After completing two years in the Moon's orbit, ISRO released the data of Chandrayaan-2

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे