लाइव न्यूज़ :

पृथक-वास की अवधि पूरी करने के बाद राज्यपाल ने कार्यालय में बैठना शुरू किया

By भाषा | Updated: December 7, 2020 16:02 IST

Open in App

देहरादून, सात दिसंबर कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी पृथक-वास अवधि पूरी करने के बाद उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सोमवार से राजभवन स्थित अपने कार्यालय में बैठना शुरू कर दिया।

पिछले महीने 22 नवंबर को आगरा से लौटने के बाद कराई गई जांच में राज्यपाल कोविड-19 से पीड़ित पाई गई थीं जिसके बाद उन्होंने स्वयं को डॉक्टरों की निगरानी में पृथक कर लिया था। बाद में कुछ दिन वह एम्स ऋषिकेश में भी भर्ती रहीं। हालांकि, उन्हें बीमारी के लक्षण नहीं थे।

राज्यपाल ने अपने शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए लोगों से कोविड-19 से बचाव संबंधी सरकारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने, भौतिक दूरी का ध्यान रखने, मास्क पहनने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखने की अपील की।

उन्होंने लोगों से कहा कि संक्रमण के लक्षण होने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लें और जांच कराएं, लेकिन घबराएं नहीं।

राज्यपाल ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से स्वस्थ होने में योग और आयुर्वेद अत्यंत सहायक हैं।

मौर्य ने कहा कि उन्होंने नियमित रूप से आयुष प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयुष खान-पान अपनाया तथा आयुष काढ़े का भी सेवन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान