लाइव न्यूज़ :

सत्ता में आने पर दो-तीन साल के भीतर गैरसैंण को बनाएंगे स्थायी राजधानी - कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 8, 2021 21:50 IST

Open in App

देहरादून, आठ नवंबर उत्तराखंड विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने सोमवार को कहा ​कि सत्ता में आने के दो-तीन साल के भीतर ही पार्टी ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाएगी।

यहां संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस महा​सचिव ए‍वं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, “हम गैरसैंण में स्थायी राजधानी के लिए सभी आधारभूत सुविधाएं जुटाएंगे और सत्ता में आने के दो-तीन साल के अंदर राजधानी वहां स्थानांतरित कर देंगे।”

दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया है और उसके लिए आगे भी जो जरूरी होगा वह किया जाएगा।

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, “ गैरसैंण के लिए जो भी जरूरी होगा, हम करेंगे। गैरसैंण हम सब की भावनाओं का केंद्रबिंदु है, उसको लेकर उन्हें (कांग्रेस को) चिंतित होने की जरूरत नहीं है। गैरसैंण को हमने ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया है तो उसे लेकर आगे भी कुछ करते रहेंगे।’'

पृथक राज्य के लिए आंदोलन करने वालों के लिए भावनात्मक मुददा रहे चमोली जिले में स्थित गैरसैंण को पिछले साल तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया था ।

उत्तराखंड में अगले साल की शुरूआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू