लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी को बम से उड़ाने का मैसेज: आरोपी की गिरफ्तारी के बाद UP पुलिस को अंजाम भुगतने की मिली धमकी

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 25, 2020 07:22 IST

यूपी पुलिस की सोशल मीडिया हेल्प डेस्क को एक नया मैसेज मिला है। जिसमें लिखा था कि आरोपी कामरान को तुरंत छोड़ दिया जाए वरना गंभीर अंजाम भुगतने होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र एटीएस की टीम ने शनिवार (23 मई) को ही आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम कामरान अमीन खान  है जो 25 साल का है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी 21 मई मिली थी।

लखनऊ:   उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। सीएम योगी को जान से मारने की धमकी के बाद अब उत्तर प्रदेश की पुलिस को अंजाम  भुगतने की धमकी मिली है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद यूपी पुलिस को धमकी भरी फोन कॉल आय है। महाराष्ट्र एटीएस के मुताबिक धमकी भरा यह कॉल लखनऊ पुलिस की स्पेशल मीडिया डेस्क को आया है और कहा गया है कि अब वह अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। 

एटीएस के मुताबिक एक अज्ञात शख्स ने धमकी दी है। शख्स ने कहा है, आरोपी की गिरफ्तारी पर अब सरकार को अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। यूपी एसटीएफ ने यह जानकारी महाराष्ट्र एटीएस के साथ शेयर की जिसके बाद टेक्नीकल इंटेलीजेंस के आधार पर 20 वर्षीय सैय्यद वहाब को गिरफ्तार कर लिया गया। 

 

महाराष्ट्र एटीएस की टीम ने शनिवार (23 मई) को ही आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम कामरान अमीन खान  है जो 25 साल का है।  एटीएस ने मुंबई के चूनाभट्टी इलाके से आरोपी को 23 मई को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पूछताछ में धमकी देने की बात स्वीकार की है। उसे यूपी एसटीएफ को सौंप दिया गया है।

21 मई को रात साढे 12 बजे आया सीएम योगी के लिए धमकी भरा मैसेज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी 21 मई मिली थी। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार (22 मई) को बताया कि पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाटसऐप नंबर पर धमकी का मैसेज आया था। मैसेज करने वाले ने आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया और एक समुदाय विशेष के लिए योगी को खतरा बताया। 

अधिकारी ने बताया कि धमकी आने के कुछ ही मिनट में राजधानी के गोमती नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी। उन्होंने बताया कि जिस नंबर से धमकी भरा मैसेज किया गया, वह पुलिस के पास है और वह उस नंबर के कॉल डिटेल खंगाल रही है। 

21 मई मध्यरात्रि के बाद लगभग साढे 12 बजे मैसेज आया, जिसके बाद तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गयी और कुछ ही मिनट में गोमती नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशमहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं