लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद अब जीतन राम मांझी भी निकलेंगे यात्रा पर, जानेंगे लोगों की समस्याएं

By एस पी सिन्हा | Updated: February 10, 2023 16:43 IST

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी समस्याओं का फीड बैक लेने 12 फरवरी से यात्रा पर निकल रहें हैं। जीतनराम मांझी अपनी यात्रा नवादा से शुरू करेंगे और उनकी यात्रा का नाम 'जन सम्पर्क यात्रा' होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे12 फरवरी से यात्रा पर निकलेंगे जीतनराम मांझीमांझी की यात्रा का नाम 'जन सम्पर्क यात्रा' होगाजीतनराम मांझी अपनी यात्रा नवादा से शुरू करेंगे

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार योजनाओं का निरीक्षण और समस्याओं का समाधान करने के लिए समाधान यात्रा कर रहें हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी समस्याओं का फीड बैक लेने 12 फरवरी से यात्रा पर निकल रहें हैं। नीतीश कुमार ने अपनी यात्रा की शुरूआत चंपारण की धरती से की थी। इधर, जीतनराम मांझी अपनी यात्रा नवादा से शुरू करेंगे। यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा का नाम जन सम्पर्क यात्रा है। यह नवादा से शुरू होगी। लोगो की समस्याओ का फीडबैक लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ज्ञापन सौंपेंगे।

मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोगों की समस्याओ का समाधान करने निकले हैं। वो साधन संपन्न हैं। उनके पास अधिकारी हैं। लेकिन मांझी सिर्फ लोगों की समस्याओ का फीडबैक लेंगे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समस्याओ की जानकारी देंगे। वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस की मांग पर मांझी ने कहा की कांग्रेस की बात मै नहीं जानता, लेकिन नीतीश कुमार ने मुझे बहुत कुछ दिया। मुझे मुख्यमंत्री तक बनाया। हमलोगों को कैबिनेट मे दो सीट मिली थी, उसमे भी एक सीट नीतीश कुमार ने ले ली। मुझे इस बात का कोई अफसोस नहीं है। नीतीश कुमार अगर हमारी एक सीट भी ले लें, तब भी हम नीतीश कुमार के साथ रहेंगे।

25 फरवरी को पूर्णिया मे होने वाली महागठबंधन की रैली पर मांझी ने कहा कि रैली मे हम भी शामिल होंगे। इसके साथ ही मांझी ने महागठबंधन मे कोऑर्डिनेशन कमिटी बनाने की अपनी मांग दुहराई है। उन्होंने कहा कि जो भी बड़ा फैसला हो कोऑर्डिनेशन कमिटी के जरिए हो। पूर्णिया की रैली मे कोऑर्डिनेशन कमिटी पर कोई फैसला हो इस मुद्दे को लेकर भी ये महत्वपूर्ण रैली होगी। वहीं डीजी शोभा अहोतकर और आईजी विकास वैभव प्रकरण पर मांझी ने कहा कि अधिकारियों को आपस में कटुता के बजाय सामंजस्य के साथ काम करना चाहिए। सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से खुद को कड़क पदाधिकारी के रूप मे पेश करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। रौब दिखाकर काम नहीं कराना चाहिए। पदाधिकारियों को लोगो से मिलकर बात करनी चाहिए न की रौब दिखा कर और सभी अधिकारियों को कानूनी प्रावधान का पालन करना चाहिए।

टॅग्स :जीतन राम मांझीबिहारनीतीश कुमारजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा