लाइव न्यूज़ :

राजद से गठबंधन टूटने के बाद बिहार में संगठन को मजबूत करने पर ध्यान देगी कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 25, 2021 00:08 IST

Open in App

पटना, 24 नवंबर हाल में संपन्न बिहार विधानसभा की दो सीटों के उपचुनाव में अपनी पुरानी सहयोगी लालू प्रसाद की पार्टी राजद के ‘‘दरकिनार’’ कर दिए जाने के अनुभव से सबक लेते हुए हुए कांग्रेस ने बुधवार को जोर देकर कहा कि वह प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत करेगी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव तारिक अनवर ने राजद के साथ अपनी पार्टी के भविष्य में गठजोड़ की संभावना के बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, ‘‘उपचुनाव ने हमें यह सबक सिखाया कि हमें बिहार में अपने संगठन पर काम करने की जरूरत है। हम लोकसभा चुनाव से पहले ऐसा करने जा रहे हैं।‘‘

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हालांकि यह हमारे शीर्ष नेतृत्व पर निर्भर करता है कि वह राजद के साथ भविष्य के किसी भी पुनर्गठन पर विचार करे। तारिक अनवर ने शराबबंदी की ‘‘विफलता’’ पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी आलोचना की।

उन्होंने 2016 में बिहार में शराब की बिक्री और खपत पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि गांधीवादी होने के नाते कांग्रेस पूर्णशराबबंदी की पक्षधर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य को अब आबकारी राजस्व का नुकसान हो रहा है जबकि शराब के अवैध कारोबार में शामिल लोग संपत्ति अर्जित कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर