लाइव न्यूज़ :

उपचुनावों में ‘भाजपा की हार’ के बाद प्रधानमंत्री अहंकार त्यागें, कृषि कानूनों को वापस लें: कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 2, 2021 16:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर कांग्रेस ने लोकसभा की तीन सीटों और विभिन्न राज्यों में विधानसभा की 29 सीटों के लिए हुए उपचुनावों के बाद, कुछ सीटों के नतीजे आने पर मंगलवार को कहा कि ‘भाजपा की हार’ के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अहंकार त्यागते हुए कृषि से संबंधित तीनों ‘काले कानूनों’ को वापस लेना चाहिए और पेट्रोल-डीजल-गैस पर ‘लूट’ बंद करनी चाहिए।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘लोकसभा उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कुल 3 में से 2 सीटें हार गई। विधानसभा चुनावों में भी जहां कांग्रेस-भाजपा की सीधी टक्कर है, भाजपा हारी है। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र इस का सबूत हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी, राजहठ छोड़ें ! तीनों काले क़ानून वापस लें । पेट्रोल-डीज़ल-गैस पर लूट बंद करें । अहंकार त्यागें ।’’

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है। मध्य प्रदेश की खंडवा सीट पर भाजपा जीती तथा दादरा और नागर हवेली की लोकसभा सीट शिवसेना के खाते में गई है।

देश में 29 विधानसभा सीटों और तीन लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में डाले गए मतों की गणना मंगलवार को शुरू हुई। इन सीटों के लिए गत 30 अक्टूबर को मतदान हुआ था। उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में अगले साल के शुरु में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले इन उपचुनावों के नतीजों को देश के मूड के रूप में देखा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा