गोली लगने के बाद आतंकवादियों से लड़ने वाला जाबांज आर्मी डॉग 'जूम' नहीं रहा, इलाज के दौरान हुई मौत, हैंडलर का रो-रो कर बुरा हाल

By अनिल शर्मा | Updated: October 13, 2022 16:23 IST2022-10-13T16:18:26+5:302022-10-13T16:23:47+5:30

After being shot army dog Zoom died during treatment handler weeping bad condition | गोली लगने के बाद आतंकवादियों से लड़ने वाला जाबांज आर्मी डॉग 'जूम' नहीं रहा, इलाज के दौरान हुई मौत, हैंडलर का रो-रो कर बुरा हाल

गोली लगने के बाद आतंकवादियों से लड़ने वाला जाबांज आर्मी डॉग 'जूम' नहीं रहा, इलाज के दौरान हुई मौत, हैंडलर का रो-रो कर बुरा हाल

Highlightsआर्मी डॉग जूम का आज दोपहर करीब 12 बजे निधन हो गया।डॉक्टर उसकी जान बचाने की भरसक कोशिश में लगे हुए थे। दो गोलियां लगने के बावजूद वह आतंकियों से लड़ता रहा था।

जम्मू-कश्मीरः आतंकवादियों की गोली से जख्मी हुए शेर-दिल जाबांज 'जूम' ने आखिरकर अपनी आंखें मूंद ली। एडवांस फील्ड वेटरनरी हॉस्पिटल में उपचाराधीन आर्मी डॉग जूम का आज दोपहर करीब 12 बजे निधन हो गया। वह लगभग 11:45 बजे तक अच्छी प्रतिक्रिया दे रहा था, जब वह अचानक हांफने लगा और गिर पड़ा। और फिर हमेशा के लिए अपनी आंखें मूंद ली।

घायल होने के बाद जूम की सलाममी खातिर दुआओं का सिलसिला लगातार जारी था। डॉक्टर उसकी जान बचाने की भरसक कोशिश में लगे हुए थे। बता दें कि ‘जूम’ के खराब हालत को देखकर उसके हैंडलर का रो-रो कर बुरा हाल है क्योंकि उसने 'जूम' को अपने बच्चों से ज्यादा प्यार दिया है। 

जम्मू-कश्मीर में एक ऑपरेशन में जूम को 2 गोलियां लगी थीं। सोमवार को सेना के अधिकारियों ने बताया कि 'जूम' को उस घर के अंदर भेजा गया, जहां पर आंतकी छुपे हुए थे। आतंकियों ने जैसे ही 'जूम' को देखा, उस पर निशाना साधकर गोलियां चला दीं। 'जूम' के बदन में आतंकियों की दो गोलियां लगीं, लेकिन उसके बावजूद वो आतंकियों से लड़ता रहा और उसकी मदद से सेना ने दो आंतकियों को मार गिराया।

गोली लगने के बाद गंभीर हालत में 'जूम' को श्रीनगर स्थित सेना के पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर उसका लगातार इलाज कर रहे थे लेकिन आज दोपहर उसकी मौत हो गई। मालूम हो कि 'जूम' इस वारदात से पहले भी सेना के साथ कई सक्रिय अभियानों का हिस्सा रह चुका है।

Web Title: After being shot army dog Zoom died during treatment handler weeping bad condition

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे