लाइव न्यूज़ :

चोरी का आरोप लगने के बाद एक ही परिवार के छह लोगों ने खाया जहर

By भाषा | Updated: July 20, 2021 23:57 IST

Open in App

धमतरी, 20 जुलाई छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में चोरी का आरोप लगने के बाद एक ही परिवार के छह सदस्यों ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

धमतरी जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के भखारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जुगदेही गांव निवासी दिलीप यादव (48), दिलीप की पत्नी कलिन्द्री बाई (45), पुत्री उर्वशी यादव (23) , तामेश्वरी (21), पुत्र सुनील (18) और राजेश यादव (16) ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि सोमवार रात परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ जहर खा लिया। जब घटना की जानकारी पड़ोसियों को हुई तब उन्होंने सभी को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया।

इधर दिलीप यादव के पुत्र सुनील यादव ने बताया,‘‘ इस महीने की 18 तारीख को पुलिस उसके पिता दिलीप को चोरी के आरोप में भखारा थाने ले गई थी। दिलीप को शाम को छोड़ा गया। वहीं 19 जुलाई की सुबह सरपंच और गांव के पंचायत पदाधिकारी चोरी के संबंध में पूछताछ करने के लिए उनके घर पहुंच गए। सरपंच और पंचायत पदाधिकारियों ने चोरी हुई पायल और पांच सौ रुपए को वापस करने के लिए कहा। इससे गांव में उनकी बदनामी हो गई और सभी ने एक साथ आत्महत्या करने के लिए जहर खा लिया।’’

इस संबंध में भखारा थाने के प्रभारी संतोष जैन ने बताया कि जुगदेही गांव में नेमचंद साहू के यहां चोरी हुई है। इस मामले में 19 जुलाई को मामला दर्ज किया गया है, पुलिस दिलीप यादव और परिवार के किसी भी सदस्य को पूछताछ के लिए थाने नहीं लाई थी।

जैन ने बताया कि नेमचंद साहू ने दिलीप यादव पर चोरी की आशंका जताई है। पुलिस आज उनके गांव गई थी लेकिन उनसे पूछताछ नहीं की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे