लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री बनने के बाद, पहले दिन से ही किया चुनौतियों का सामना : येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: July 24, 2021 19:10 IST

Open in App

बेंगलुरू, 24 जुलाई बी एस येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालने के बाद पहले दिन से ही उन्हें कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन वह इस बात को लेकर संतुष्ट हैं कि उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए ईमानदार प्रयास किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने शिवमोगा जिले और अपने शिकारीपुरा निर्वाचन क्षेत्र का चौतरफा विकास सुनिश्चित कर लोगों से किया गया वादा निभाया है, जिस पर उन्हें गर्व महसूस होता है।

येदियुरप्पा ने अपने कार्यालय से ऑनलाइन तरीके से शिवमोगा जिले में 1,074 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करने और 560 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद यह बात कही।

उन्होंने कहा, ''मैं इस बात को लेकर संतुष्ट हूं कि पिछले दो वर्षों में हमने शिवमोगा जिले के विकास के लिए अधिकतम प्रयास किए हैं। जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जा रहा है, वे इसका प्रमाण हैं। मुझे गर्व है कि शिवमोगा जिले और अपने शिकारीपुरा निर्वाचन क्षेत्र के चौतरफा विकास को सुनिश्चित कर मैंने लोगों से किया गया वादा निभाया है। शिकारीपुरा ने ही मुझे राजनीति में प्रवेश दिलाया।’’

येदियुरप्पा ने कहा, ''जिस दिन से मैंने मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है, उस दिन से लेकर अब तक मुझे प्राकृतिक आपदाओं जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिनका सामना राज्य ने पहले कभी नहीं किया था। अब यह कोविड-19 महामारी आ गयी है, जिसने लोगों की जिंदगी ही बर्बाद कर दी। एक बार फिर बाढ़ जैसी स्थिति बन रही है। ''

शिवामोगा समेत अन्य आठ जिलों के उपायुक्तों को राहत एवं बचाव कार्य चलाने के निर्देश देने के बाद उन्होंने कहा, ''मैं इस बात को लेकर संतुष्ट हूं कि तमाम चुनौतियों के बावजूद मैंने लोगों के जीवन और उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए ईमानदारी से प्रयास किए हैं। लोगों के समर्थन के लिए मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं।''

सोमवार को पद पर उनका आखिरी दिन होने का संकेत देते हुए येदियुरप्पा ने हाल में कहा था कि वह 25 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मिलने वाले निर्देश के आधार पर वह 26 जुलाई से 'अपना काम' शुरू करेंगे। सोमवार 26 जुलाई को येदियुरप्पा सरकार के दो साल पूरे हो रहे हैं।

गौरतलब है कि शिकारीपुरा में पुरसभा अध्यक्ष के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले येदियुरप्पा पहली बार 1983 में शिकारीपुरा सीट से विधानसभा के लिए चुने गए थे और वहां से आठ बार जीते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू