अयोध्या पर फैसले के बाद शाम 6 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 9, 2019 16:33 IST2019-11-09T16:33:21+5:302019-11-09T16:33:21+5:30
राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए अयोध्या में 2.77 एकड़ की पूरी विवादित जमीन राम लला को दी है।

अयोध्या पर फैसले के बाद शाम 6 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीअयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आज (9 नवंबर) शाम छह देश को संबोधित करेंगे। ये खबर न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से आई है। राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए अयोध्या में 2.77 एकड़ की पूरी विवादित जमीन राम लला को दी है। अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सर्वसम्मति यानी 5-0 से आया है। वहीं नयी मस्जिद के निर्माण के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को प्रमुख स्थान पर पांच एकड़ का भूखंड देने का निर्देश दिया है।
अयोध्या में मंदिर बनाने के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट द्वारा फैसला सुनाए जाने के बाद प्रधानमंत्री को अपने संबोधन में राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सौहार्द पर बात करेंगे।
PMO: Prime Minister Narendra Modi will address the nation at 6 PM this evening pic.twitter.com/t4bh0HhZ38
— ANI (@ANI) November 9, 2019
देश के सर्वोच्च न्यायालय ने अयोध्या पर अपना फैसला सुना दिया है। इस फैसले को किसी की हार या जीत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 9, 2019
रामभक्ति हो या रहीमभक्ति, ये समय हम सभी के लिए भारतभक्ति की भावना को सशक्त करने का है। देशवासियों से मेरी अपील है कि शांति, सद्भाव और एकता बनाए रखें।
अयोध्या पर फैसले के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। पीएम मोदी ने लिखा है, यह फैसला न्यायिक प्रक्रियाओं में जन सामान्य के विश्वास को और मजबूत करेगा। हमारे देश की हजारों साल पुरानी भाईचारे की भावना के अनुरूप हम 130 करोड़ भारतीयों को शांति और संयम का परिचय देना है।भारत के शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की अंतर्निहित भावना का परिचय देना है।
यह फैसला न्यायिक प्रक्रियाओं में जन सामान्य के विश्वास को और मजबूत करेगा।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 9, 2019
हमारे देश की हजारों साल पुरानी भाईचारे की भावना के अनुरूप हम 130 करोड़ भारतीयों को शांति और संयम का परिचय देना है।
भारत के शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की अंतर्निहित भावना का परिचय देना है।
पीएम मोदी ने लिखा, देश के सर्वोच्च न्यायालय ने अयोध्या पर अपना फैसला सुना दिया है। इस फैसले को किसी की हार या जीत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। रामभक्ति हो या रहीमभक्ति, ये समय हम सभी के लिए भारतभक्ति की भावना को सशक्त करने का है। देशवासियों से मेरी अपील है कि शांति, सद्भाव और एकता बनाए रखें।