कांग्रेस को झटका एक और झटका, अशोक तंवर के बाद गुजरात नेता बदरुद्दीन शेख ने दिया इस्तीफा
By स्वाति सिंह | Updated: October 5, 2019 14:42 IST2019-10-05T14:38:40+5:302019-10-05T14:42:41+5:30
इससे पहले शनिवार को ही हरियाणा में टिकट वितरण में अपने समर्थकों की अनदेखी से नाराज कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस को झटका एक और झटका, अशोक तंवर के बाद गुजरात नेता बदरुद्दीन शेख ने दिया इस्तीफा
अशोक तंवर के इस्तीफे के बाद कांग्रेस को एक और झटका लगा है। दरअसल, गुजरातकांग्रेस के नेता बदरुद्दीन शेख ने शनिवार को अपना इस्तीफा दिया है।
इससे पहले शनिवार को ही हरियाणा में टिकट वितरण में अपने समर्थकों की अनदेखी से नाराज कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया था कि हरियाणा कांग्रेस अब ‘हुड्डा कांग्रेस’ बनती जा रही है। इससे पहले उन्होंने गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए बनी विभिन्न समितियों से इस्तीफा दे दिया था।
इस मौके पर उन्होंने कहा, ‘‘आप सभी जानते हैं कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव है। पिछले पांच साल का घटनाक्रम सबके सामने है। पार्टी के अंदर ऐसी ताकतें हैं जिन्होंने पार्टी को लगातार कमजोर किया। जमीन से जुड़े नेताओं को काम करने से रोका।’’
तंवर ने हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘ देश में लोकतंत्र है, लेकिन हरियाणा में बड़े बड़े राजघराने हैं। कुछ हमारी पार्टी में हैं और कुछ लोग दूसरी पार्टी में हैं। मेरे खिलाफ असहयोग आंदोलन चलाया लेकिन लोकसभा चुनाव में छह फीसदी वोट बढ़ा।’’ उन्होंने यह भी दावा किया कि हरियाणा कांग्रेस अब ‘हुड्डा कांग्रेस’ बनती जा रही है।