लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी सूर्या को सलाह देने के बाद विवाद खड़ा हुआ तो थरूर ने दी सफाई

By भाषा | Updated: May 7, 2021 22:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या की तारीफ करते हुए उन्हें अपने व्यवहार में बदलाव की सलाह दी तो सोशल मीडिया में विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद थरूर ने कहा कि वह सूर्या के व्यवहार को लेकर कोई नरमी नहीं दिखा रहे थे।

दरअसल, सूर्या ने पिछले दिनों बेंगलुरू में कोविड मरीजों के लिए बेड की बुकिंग में कथित घोटाले का मुद्दा उठाया था और कुछ मुस्लिम कर्मचारियों पर कथित तौर पर इसका आरोप लगाया था, जिसके बाद विवाद हो गया था।

थरूर ने इसी मुद्दे को लेकर ट्वीट किया, ‘‘मेरे नौजवान साथी तेजस्वी सूर्या स्मार्ट, लगनशील और प्रतिभावान हैं। लेकिन मैं उनसे कहूंगा कि इस तरह के व्यवहार से बचें।’’

तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘मानवता सांप्रदायिक राजनीति से ऊपर होती है। जब जीवन दांव पर हो तो एकजुटता सभी राजनीतिक और धार्मिक नजरिए से ऊपर होनी चाहिए।’’

इसके बाद ट्विटर पर कई लोग कांग्रेस नेता की आलोचना करने लगे।

आलोचना संबंधी एक ट्वीट का जवाब देते हुए थरूर ने कहा, ‘‘मैं आशा करता हूं कि हमारे नौजवान नेता अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का इस्तेमाल ज्यादा रचनात्मक ढंग से और विभाजनकारी राजनीति से इतर करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपने लोकसभा के एक साथी के लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल किया उनसे निश्चित तौर पर बहुत सारे लोग परेशान हुए। मैं उनके (सूर्या) हालिया कदमों को खारिज करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो