लाइव न्यूज़ :

एक साल बाद किसानों के घर लौटने पर खुशी और उत्सव का माहौल

By भाषा | Updated: December 11, 2021 18:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर एक साल से अधिक समय तक दिल्ली की सीमा पर विरोध प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को ट्रैक्टर पर सवार होकर उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में स्थित अपने घर लौट रहे 40 वर्षीय भूपेंद्र सिंह बेहद खुश नजर आए और उनका कहना है कि वह अब अपने बच्चों के साथ पहले की तरह ही समय बिता सकेंगे।

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के गाजीपुर बार्डर पर भूपेंद्र सिंह की तरह प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों किसान आंदोलन समाप्त होने से बेहद खुश नजर आए और उन्हें इस बात का सुकून है कि वे अपने कठिन लेकिन सफल संघर्ष के बाद ही अपने परिवारों के पास वापस लौट रहे हैं।

घर लौटने को लेकर उत्साहित भूपेंद्र सिंह ने कहा कि वह कई बार अपने बच्चों से कोई बहाना करते थे, जब उनके बच्चे घर लौटने को लेकर उनसे सवाल पूछते तो

भूपेंद्र सिंह ने कहा, ‘‘मेरे बच्चे बहुत उत्साहित हैं। हम आखिरकार एक-दूसरे से मिलेंगे। मैं बहुत खुश हूं। फोन पर वे हमेशा कहते थे 'पापा, घर कब आओगे? जल्दी आ जाओ!' मुझे खुशी है कि यह आज हो रहा है। लेकिन इस बात को लेकर मुझे विशेष रूप से गर्व है कि मैं जीत के बाद घर जा रहा हूं।’’

अपने ट्रैक्टर पर घर वापस जाने की लंबी यात्रा करते हुए, सिंह ने कहा कि उन्होंने पिछले एक साल के दौरान अपने ट्रैक्टर को घर की तरह इस्तेमाल किया।

किसान ने कहा, "इस दौरान यह ट्रैक्टर मेरा घर बन गया और एक सच्चे साथी की तरह हमारे साथ खड़ा रहा। यह हर किसान के लिए एक गुमनाम नायक है, हम इसके बिना यह नहीं कर सकते थे।’’

आंदोलन करने वाले 40 किसान संगठनों का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल से अधिक समय से जारी प्रदर्शन को बृहस्पतिवार को स्थगित करने का फैसला किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह