लाइव न्यूज़ :

साल भर के इंतजार, हफ्तों लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार अनुपमा को अपना बच्चा मिला

By भाषा | Updated: November 24, 2021 18:53 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, 24 नवंबर अनुपमा एस चंद्रन बुधवार की दोपहर अपनी गोदी में अपने बेटे को लिए अदालत परिसर से बाहर आई । एक बारिश आसमान से बरस रही थी और एक अनुपमा की आंखों से । इस क्षण के लिए अनुपमा ने न केवल सालभर लंबा इंतजार किया था बल्कि हफ्तों तक कानूनी लड़ाई भी लड़ी थी।

अपने बच्चे और अपने साथी अजीत के साथ अनुपमा को अब जाकर सुकून मिला है।

यहां की एक परिवार अदालत ने आज दोपहर आदेश दिया कि बच्चे को उसके जैविक माता-पिता को सौंप दिया जाए, जिसके बाद अनुपमा को अपने बच्चे का संरक्षण का अधिकार मिल गया, जिसे उन्होंने पिछली बार तब देखा था जब वह महज तीन दिन का नवजात शिशु था।

बच्चा, अनुपमा और अजीत की राजीव गांधी सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी में डीएनए जांच के एक दिन बाद यह घटनाक्रम हुआ। जांच में बच्चे के माता-पिता अनुपमा और अजीत के होने की पुष्टि हुई।

अदालत परिसर से बाहर आने पर परिवार कार से अनुपमा के प्रदर्शन स्थल पर गया। वह और अजीत यहां केरल राज्य बाल कल्याण परिषद के सामने पिछले कुछ दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे।

अनुपमा (22) ने कहा, ‘‘मुझे मेरा बच्चा मिल गया। वह कार में है। मैं बहुत खुश हूं। ’’

महिला ने आरोप लगाया था कि उसके बच्चे को उसके (बच्चे के) नाना जबरन उसे लेकर चल गये, जो मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के एक स्थानीय नेता हैं। इसके बाद राजनीतिक विवाद छिड़ गया, जिस पर सरकार ने घटना की विभागीय जांच का आदेश दिया था।

अनुपमा ने अपने माता पिता पर आरोप लगाया था कि वे एक साल पहले बच्चे के जन्म के शीघ्र बाद उसे जबरन ले कर चले गये। महिला ने आरोप लगाया कि उसने कई बार पुलिस के पास शिकायत की, लेकिन वह उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज करने के प्रति अनिच्छुक रही।

हालांकि, यहां पेरूरक्कडा पुलिस ने एक मामला दर्ज किया और छह लोगों -उसके माता पिता, बहन, जीजा और उसके पिता के दो दोस्तों-को नामजद किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह