लाइव न्यूज़ :

रात्रि विश्राम के बाद पंजाब के किसानों ने ‘दिल्ली मार्च’ फिर शुरू किया

By भाषा | Updated: November 28, 2020 12:35 IST

Open in App

चंडीगढ़, 28 नवंबर केंद्र द्वारा लागू तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत पंजाब के किसानों ने रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को ‘दिल्ली चलो’ मार्च फिर से शुरू किया जबकि पहले ही हजारों किसान राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं तक पहुंच चुके हैं।

हरियाणा पुलिस ने पंजाब से लगती सीमा और दिल्ली जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर से शुक्रवार शाम तक सभी अवरोधक हटा लिए थे। सैकड़ों की संख्या में आंदोलनकारी, सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प और आंसूगैस के गोले एवं पानी की बौछार का सामना करने के बाद उत्तरी दिल्ली के एक मैदान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए पहुंच चुके हैं जबकि हजारों की संख्या में किसान अब भी दिल्ली की सीमा पर मौजूद हैं और उन्होंने अभी यह फैसला नहीं लिया है कि वहीं प्रदर्शन करें या पुलिस द्वारा निर्धारित स्थल पर जाकर अपना विरोध दर्ज कराएं।

भारतीय किसान यूनियन (एकता-उगराहां) के नेता शिंगरा सिंह ने शनिवार को कहा, ‘‘हरियाणा के रोहतक जिले के मेहम में रात्रि विश्राम करने के बाद हमने सुबह फिर से दिल्ली की ओर कूच कर दिया है।’’

उन्होंने बताया कि किसानों के एक अन्य समूह ने हरियाणा के जींद जिले के जुलाना में रात्रि विश्राम किया और उन्होंने भी दिल्ली की यात्रा शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि किसानों ने शुक्रवार को हरियाणा-पंजाब के बीच डबवाली और खानौरी सीमा पर लगे अवरोधकों को तोड़ दिया था।

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी (केएमएससी) के बैनर तले और भी किसान शनिवार को दिल्ली आने के लिए पंजाब से हरियाणा की सीमा में दाखिल हो सकते हैं।

केएमएससी के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने बताया, ‘‘हमारे किसानों का समूह ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर शंभू अंतरराज्यीय सीमा से जल्द हरियाणा में दाखिल होगा। उन्होंने शुक्रवार को अमृतसर से दिल्ली के लिए सफर शुरू किया था।’’

पंढेर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने किसानों के खिलाफ ‘काले कानूनों’ को लागू किया है।

उल्लेखनीय है कि बड़ी संख्या में पंजाब के किसान शुक्रवार को हरियाणा में दाखिल हुए जिनमें से कुछ को पानी की बौछार और आंसू गैस के गोलों का भी सामना करना पड़ा।

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए केंद्र द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश देने के फैसले का स्वागत किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा