लाइव न्यूज़ :

लंबे समय बाद राजस्थान में कोविड-19 से 24 घंटे में कोई मौत नहीं, मुख्यमंत्री गहलोत ने जताया संतोष

By भाषा | Updated: June 24, 2021 22:39 IST

Open in App

जयपुर, 24 जून राजस्थान में बृहस्पतिवार को बीते चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण से एक भी मौत दर्ज नहीं की गई। राज्य में लंबे समय बाद ऐसा हुआ है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पर संतोष जताते हुए जनता से सावधानी बनाए रखने की अपील की है।

चिकित्सा विभाग के अनुसार राज्य में बीते चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 147 नये मामले सामने आये। वहीं इस दौरान घातक संक्रमण से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। राज्य में इस संक्रमण से अब तक कुल 8905 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में 2019 संक्रमित उपचाराधीन हैं।

मुख्यमंत्री गहलोत ने इसका जिक्र करते हुए ट्वीट किया,‘‘आज कई महीनों के बाद प्रदेश में कोरोना के कारण कोई मृत्यु नहीं हुई है जो बेहद संतोषप्रद है।’’ गहलोत के अनुसार यदि हम सभी मास्क सहित कोविड प्रोटोकॉल का सही से पालन करें तो कोविड को हराया जा सकता है।

उन्होंने कहा,‘‘सभी लोग अपनी बारी आने पर वैक्सीन भी अवश्य लगवाएं। भारत में कोरोना का एक नया रूप डेल्टा प्लस भी प्रवेश कर गया है और देश में इसके 40 से अधिक संक्रमित मिल चुके हैं। ये दूसरी लहर में फैले कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से भी अधिक खतरनाक है, इसलिए भी अब अतिरिक्त सावधानी की आवश्यकता है।’’

इसके साथ ही गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की उस बात को प्रासंगिक बताया है कि कांग्रेस को सभी का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। गहलोत के अनसार हमें पर्याप्त संख्या में टीके उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाए रखना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया