लाइव न्यूज़ :

लंबी कानूनी लड़ाई के बाद जयललिता की भांजी को मिली पॉश गार्डन वाले मकान की चाभी

By भाषा | Updated: December 10, 2021 18:23 IST

Open in App

चेन्नई, 10 दिसंबर तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की भांजी जे. दीपा को आधिकारिक रूप से दिवंगत नेता के पॉश गार्डन स्थित आवास की चाभी मिल गई है। इस भव्य भवन को लेकर चल रही लंबी कानूनी लड़ाई का इसके साथ ही शुक्रवार को पटाक्षेप हो गया।

चेन्नई की जिलाधिकारी जे. विजय रानी ने जयललिता के आवास की चाभी आधिकारिक रूप से दीपा को सौंपी। गौरतलब है कि मद्रास उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने 24 नवंबर के अपने फैसले में जयललिता के आवास ‘वेद निलयम’ को उनके कानूनी उत्तराधिकारियों को सौंपने का आदेश दरकिनार करके मकान दीपा को सौंपने का रास्ता साफ कर दिया था।

चाभी मिलने पर दीपा ने कहा, ‘‘यह बड़ी जीत है। इसे सामान्य जीत नहीं माना जा सकता। मैं बहुत खुश हूं, मैं बहुत भावुक हो रही हूं क्योंकि उनकी मृत्यु के बाद पहली बार मैंने घर के भीतर कदम रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?