लाइव न्यूज़ :

25 साल बाद दुनिया में टॉप पर होगा भारत, आने वाले सालों में आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर अमित शाह ने की है यह बड़ी भविष्यवाणी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 7, 2022 07:26 IST

आपको बता दें कि यूनेस्को द्वारा बंगाल की दूर्गा पूजा को सम्मानित किए जाने पर अमित शाह ने खुशी जताई और कहा, “यह न सिर्फ राज्य के लिये बल्कि पूरे देश के लिये गर्व का विषय है।”

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता में देश के लिए एक भविष्यवाणी की है।उन्होंने आने वाले सालों में आजादी के 100 वर्ष पर यह भविष्यवाणी की है। अमित शाह ने महिला सशक्तिकरण का भी जिक्र किया है।

कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 75 सालों में शिक्षा, कला और रक्षा क्षेत्र में काफी प्रगति करते हुए भारत अब से 25 साल बाद वैश्विक स्तर पर शीर्ष स्थान पर होगा। भारत की आजादी के 75 साल पूरा होने और यूनेस्को द्वारा बंगाल की दुर्गा पूजा को अमूर्त वैश्विक विरासत घोषित किए जाने के उपलक्ष्य में इन्होंने यह बात कही है। अमित शाह ने यह बात विक्टोरिया मेमोरियल पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही है। शाह ने यह भी कहा कि वैश्विक निकाय द्वारा सम्मान पूरे देश के लिये गर्व की बात है। 

अमित शाह ने क्या भविष्यवाणी की है

इस कार्यक्रम में बोलते हुए शाह ने एक भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा, “शिक्षा, कला, रक्षा आप किसी भी क्षेत्र का नाम लीजिए- हर क्षेत्र में बीते 75 सालों में भारत ने काफी प्रगति की है। उसने एक महान शक्ति के तौर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हासिल किया…देश जब आजादी के 100वें वर्ष में पहुंचेगा, भारत दुनिया में शीर्ष स्थान पर होगा।” 

यूनेस्को द्वारा बंगाल की दूर्गा पूजा को सम्मानित करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा, “यह न सिर्फ राज्य के लिये बल्कि पूरे देश के लिये गर्व का विषय है।” शाह ने कहा कि आज लोग महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं, लेकिन भारत के प्राचीन ग्रंथों में इसे कई सदियों पहले ही पहचान लिया गया था। उन्होंने कहा, “भारत में सदियों से महिला सशक्तिकरण होता रहा है।” 

अमित शाह ने महिला सशक्तिकरण की बात कही

इस पर आगे बोलते हुए गृह मंत्री ने कहा, “दुर्गा पूजा देवी की पूजा है, ‘स्त्री शक्ति’ महिला सशक्तिकरण है। वह एक ऐसी शक्ति हैं जिनका सभी देवता (हिंदू त्रिमूर्ति में) - ब्रह्मा, विष्णु, महेश - ने राक्षस को मारने के लिए आह्वान किया था। भारत ने सदियों से दुनिया को दिखाया है कि महिला शक्ति का जश्न कैसे मनाएं।” शाह ने यह भी कहा है कि दिसंबर 2021 में दुर्गा पूजा के लिये सम्मान से पहले भारत को कुंभ मेले और योग के लिये भी यूनेस्का की मान्यता मिल चुकी है।

टॅग्स :अमित शाहभारतकोलकातादुर्गा पूजाUNESCO
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह