लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में 25 दिन बाद कोविड मरीजों की संख्या तीन अंकों में

By भाषा | Updated: June 1, 2021 21:21 IST

Open in App

देहरादून, एक जून उत्तराखंड में 25 दिन की अवधि के बाद मंगलवार को एक बार फिर कोविड-19 के मामलों की संख्या एक दिन में तीन अंकों में दर्ज हुई जहां 981 मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।

इससे पहले, प्रदेश में छह अप्रैल को संक्रमण के 791 मामले सामने आये थे। इसके बाद कोविड-19 के मामलों की संख्या में लगातार बढोतरी होती रही जो सात मई को एक दिन में सर्वाधिक 9,642 तक पहुंच गई।

यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, ताजा 981 मामलों को मिलाकर अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 3,30,475 हो चुकी है। ताजा मामलों में सर्वाधिक 279 कोविड मरीज देहरादून जिले में मिले जबकि अल्मोडा में 137, हरिद्वार में 117, नैनीताल में 113 और चमोली में 93 मामले सामने आए।

इसके अलावा, राज्य में एक दिन में 36 संक्रमितों ने महामारी से दम तोड़ दिया। अब तक प्रदेश में कुल 6,497 लोग महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 27,216 है जबकि 2,90,990 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

इस बीच, प्रदेश में ब्लैक फंगस या म्यूकरमाइकोसिस के 16 और मामले सामने आए जबकि तीन मरीजों ने इससे दम तोड़ दिया। इस रोग से पीड़ित अब तक 237 मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 20 की मृत्यु हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल