लाइव न्यूज़ :

15 माह बाद विदेश यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बांग्लादेश की आजादी के 50 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

By भाषा | Updated: March 26, 2021 10:39 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को बंग्लादेश यात्रा से पहले कहा था कि वह यात्रा के दौरान बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री कार्यालय ने विमान में सवार पीएम नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री ढाका के लिए रवाना।पीएम नरेंद्र मोदी के बांग्लादेश यात्रा से पहले बंग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बृहस्पतिवार को अपने देश के लोगों से आग्रह किया कि वे आपसी मतभेदों को दूर करें।

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को बांग्लादेश के लिए रवाना हो गए जहां वह दोनों देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने विमान में सवार मोदी की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ढाका के लिए रवाना ।

अपनी बांग्लादेश यात्रा के दौरान वह हमारे मित्रवत पड़ोसी के साथ सहयोग को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।" प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को कहा था कि वह यात्रा के दौरान बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने खुशी जताई कि कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद उनका पहला विदेशी दौरा एक करीबी पड़ोसी देश में होगा, जिसके साथ भारत के गहरे संबंध हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी के बांग्लादेश यात्रा से पहले बंग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बृहस्पतिवार को अपने देश के लोगों से आग्रह किया कि वे आपसी मतभेदों को दूर करें और एक ‘‘समृद्ध एवं गैर-सांप्रदायिक’’ बांग्लादेश के लिए काम करें। हसीना ने देश की स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि बांग्लादेश के लोगों को राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के सपनों के अनुरूप एवं 1971 के स्वतंत्रता संग्राम से प्रेरित होकर राष्ट्र निर्माण के अपने प्रयासों को नया स्वरूप देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश के भीतर और बाहर स्वतंत्रता विरोधी ताकतों ने बांग्लादेश की प्रगति में अड़ंगा लगाने के लिए अनेक षड्यंत्र किए हैं। हसीना ने कहा, ‘‘ये (षड्यंत्र) अब भी जारी हैं, इसलिए हम सभी को सतर्क रहना होगा और देशविरोधी गतिविधियों का मुकाबला करना होगा।’’ उल्लेखनीय है कि 1971 में भारत की मदद से लड़े गए बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में जीत के बाद पाकिस्तान से अलग होकर बांग्लादेश एक अलग देश के रूप में अस्तित्व में आया था। हसीना ने कहा, ‘‘हमें सभी मतभेदों को भुला देना चाहिए और एक ‘‘समृद्ध एवं गैर-सांप्रदायिक’’ बांग्लादेश के लिए काम करना चाहिए।’’

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबांग्लादेशशेख हसीना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं