लाइव न्यूज़ :

गुजरात में 14 महीने बाद कोविड-19 के एक दिन में 100 से कम नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: June 28, 2021 21:34 IST

Open in App

अहमदाबाद, 28 जून गुजरात में सोमवार को 14 महीनों के बाद पहली बार कोविड-19 के 100 से कम नये मामले सामने आये। वहीं तीन और मरीजों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। यह जानकारी जारी आंकड़ों से मिली।

गुजरात में पिछले साल 14 अप्रैल को कोविड​​​​-19 के 78 मामले और एक दिन बाद 127 नये मामले सामने आये थे।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि कोविड-19 के 96 नये मामले सामने आने से राज्य में सोमवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,23,340 हो गई, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,054 हो गई।

विभाग ने बताया कि दिन के दौरान 315 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे अब तक स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 8,09,821 हो गई, राज्य में 3,465 उपचाराधीन मामले हैं।

विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि गुजरात में मरीजों के ठीक होने की दर में और सुधार हुआ है और यह 98.36 प्रतिशत हो गई है।

अहमदाबाद जिले में सबसे अधिक 21 नये मामले सामने आये, इसके बाद वडोदरा में 16 मामले, सूरत में 14, राजकोट में नौ और अहमरेली में छह नये मामले सामने आए। अहमदाबाद, छोटा उदयपुर और तापी जिलों में एक-एक मरीज की मौत हुई।

विभाग ने कहा कि सोमवार को कुल 2,49,125 लोगों को कोविड​​​​-19 रोधी टीका लगाया गया जिससे गुजरात में अभी तक लगाये गए टीकों की कुल संख्या बढ़कर 2,51,28,252 हो गई।

केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव में सोमवार को कोविड-19 के आठ नए मामले सामने आये जिससे वहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 10,517 हो गई। अधिकारियों ने कहा कि 11 मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में अभी तक ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 10,474 हो गई। वहां अब 39 उपचाराधीन मामले हैं जबकि मृतक संख्या चार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो