लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संकट समाप्त होने के बाद मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान आएंगे उत्तर प्रदेश, जानें बताई क्या वजह

By भाषा | Updated: April 5, 2020 12:59 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना वायरस संकट समाप्त होने पर वह उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले स्थित गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करेंगे। चौहान ने कहा, ''कोरोना संकट समाप्त होने पर मैं स्वयं 'गिरिराज जी की परिक्रमा' करने जाऊंगा।'' उल्लेखनीय है कि गोवर्धन और इसके आसपास के क्षेत्र को ब्रज भूमि भी कहा जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना संकट खत्म होते ही जाएंगे उत्तर प्रदेश, मथुरा में करेंगे गोवर्धन परिक्रमाचौहान ने जनता से अपील की है कि कोविड—19 महामारी के दौरान लोग मृत्युभोज :तेरहवीं: एवं विवाह सहित आदि का आयोजन न करें।

भोपाल।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना वायरस संकट समाप्त होने पर वह उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले स्थित गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करेंगे। चौहान ने कहा, ''कोरोना संकट समाप्त होने पर मैं स्वयं 'गिरिराज जी की परिक्रमा' करने जाऊंगा।'' उल्लेखनीय है कि गोवर्धन और इसके आसपास के क्षेत्र को ब्रज भूमि भी कहा जाता है। यह भगवान श्री कृष्ण की लीलास्थली है। यहीं पर भगवान श्री कृष्ण ने द्वापर युग में ब्रजवासियों को इन्द्र के प्रकोप से बचाने के लिये गोवर्धन पर्वत अपनी कनिष्ठ अंगुली पर उठाया था। गोवर्धन पर्वत को भक्तजन गिरिराज जी भी कहते हैं।

चौहान ने जनता से अपील की है कि कोविड—19 महामारी के दौरान लोग मृत्युभोज :तेरहवीं: एवं विवाह सहित आदि का आयोजन न करें। चौहान ने शनिवार रात को दूरदर्शन के माध्यम से प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने प्रदेश में कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए सभी धर्मगुरुओं के साथ बैठक करके उनसे आग्रह किया गया है कि प्रदेश में आगामी त्यौहार घर पर ही रहकर मनाए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर समुदाय अथवा धर्म के लोग कोरोना वायरस से निपटने के प्रयासों में सहयोग कर रहे हैं तथा पिछले त्यौहार भी उन्होंने घर पर रहकर ही मनाए हैं। चौहान ने कहा, ''मुरैना में संक्रमण फैलने का कारण दुबई से आए एक परिवार द्वारा वहां मृत्युभोज का आयोजन किया जाना था।

मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि इस संकट की घड़ी में लोग मृत्युभोज, विवाह आदि का आयोजन न करें।'' मालूम हो कि कोरोना वायरस संक्रमित 45 वर्षीय व्यक्ति विदेश यात्रा पर दुबई गया था और वह बंद लागू होने से पहले मुरैना वापस लौट आया था। वापस आने के बाद उसने अपनी विदेश यात्रा की जानकारी नहीं दी थी। इसी दौरान इस व्यक्ति के किसी परिजन की किसी अन्य बीमारी से मौत हो गई थी, जिसके मृत्युभोज में कई लोग शामिल हुए थे।

इस व्यक्ति के संपर्क में आने से उसकी पत्नी सहित 11 लोग मुरैना में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये और वायरस इलाके में तेजी से फैल गया। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पैदा हुई संकट की इस घड़ी में हम सब प्रधानमंत्री के सुझावों पर पूरा अमल करें तथा उनके साथ खड़े होकर संकट का सामना करें। घर पर ही रहकर योग, व्यायाम, ध्यान करें, पढ़ें-लिखें, परिवार को समय दें। कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई को पूरे हौसले के साथ लड़ें और प्रार्थना जरूर करें। सभी धर्मों के लोग ईश्वर से प्रार्थना करें कि हम इस महामारी की चपेट से शीघ्र बाहर निकलें।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसशिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियामध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो