लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में अफ्रीकन स्वाइन फीवर से मरे 29,803 सूअर: मंत्री

By भाषा | Updated: December 4, 2021 11:36 IST

Open in App

आइजोल, चार दिसंबर मिजोरम के पशुपालन एवं पशु रोग विज्ञान मंत्री डॉ के बेचुआ ने कहा है कि इस साल मार्च में ‘अफ्रीकन स्वाइन फीवर’ (एएसफ) बीमारी की शुरुआत से लेकर अब तक राज्य में 29,803 सूअरों की मौत हो चुकी है।

मिजो नेशनल फ्रंट की एक बैठक को यहां शुक्रवार को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि अब तक एएसएफ से संक्रमित होने के संदेह में कम से कम 10,380 सूअरों को मार दिया गया है।

उन्होंने कहा, “21 मार्च से अब तक आठ महीने में एएसफ से 29,803 सूअरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 522 सूअर के एएसफ से मरने का संदेह है।” उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य के 11 जिलों में कम से कम 272 गांव एएसफ से प्रभावित हैं। मंत्री ने कहा कि सरकार इस महामारी से मुकाबला करने का भरसक प्रयास कर रही है।

मिजोरम से राज्यसभा सदस्य के. वनललवेना ने शुक्रवार को कहा कि उन सूअर पालने वालों को केंद्र सरकार से मुआवजा मिलना चाहिए जिनके सूअर एएसफ से मरे हैं। सांसद ने कहा कि एएसफ से लगभग आठ हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां