लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में पांच महीनों में अफ्रीकी स्वाइन फीवर से 25 हजार सुअरों की मौत, 121 करोड़ रुपये का नुकसान

By भाषा | Updated: August 29, 2021 22:00 IST

Open in App

मिजोरम में मार्च के अंत से पांच महीनों में ‘अफ्रीकी स्वाइन फीवर’ (एएसएफ) से 25 हजार से अधिक सुअरों की मौत हुई है जिससे 121 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। राज्य के पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। विषाणुजनित रोग को और फैलने से रोकने के लिए अब तक कुल 9,458 सुअरों को मार दिया गया है। विभाग के संयुक्त निदेशक (पशुधन स्वास्थ्य) डॉ लालमिंगथांगा ने कहा, ‘‘11 जिलों के कम से कम 239 गांव या क्षेत्र वर्तमान में एएसएफ से प्रभावित हैं, जिससे 121.49 करोड़ रुपये का मौद्रिक नुकसान हुआ है।’’ उन्होंने कहा कि रविवार को 130 और सुअरों की इस बीमारी से मौत हो जाने के साथ, मरने वाले सुअरों की संख्या 25,256 हो गई है और इस प्रकार 88.39 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अधिकारी ने कहा कि मारे गए सुअरों की कीमत 33.10 करोड़ रुपये है। हालांकि, कुल नुकसान अधिक होगा क्योंकि यह सिर्फ एक अनुमानित मूल्य है और 239 गांवों के बाहर 1,000 से अधिक सुअर भी इस बीमारी से मर गए। लालमिंगथांगा ने कहा कि मिजोरम के 11 जिलों में से आइजोल सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां कम से कम 10,766 सुअरों की मौत हुई है, इसके बाद लुंगलेई में 4,129 और सेरछिप में 3,490 सुअरों की मौत हुई है। विशेषज्ञों ने कहा कि एएसएफ मानव स्वास्थ्य के लिए खतरा नहीं है और यह सुअरों से मनुष्यों में नहीं पहुंच सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया