लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु में अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार, डेढ़ करोड़ रु के नशीले पदार्थ जब्त

By भाषा | Updated: December 24, 2021 19:11 IST

Open in App

बेंगलुरु, 24 दिसंबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय तस्करी में लिप्त एक अफ्रीकी नागरिक को गिरफ्तार किया है और उसके पास से सिंथेटिक नशीले पदार्थ बरामद किए हैं जिनकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपये है।

एनसीबी बेंलगुरु के जोनल निदेशक अमित गवाते ने शुक्रवार को बताया कि तमिलनाडु के चेन्नई से खुफिया जानकारी मिली थी जिसके बाद एनसीबी की बेंगलुरु जोनल इकाई ने बृहस्पतिवार को बेंजामिन संडे के पास से 968 ग्राम एम्फैटेमिन और 2.889 किलोग्राम इफेड्रिन नाम के मादक पदार्थ जब्त किए।

उन्होंने बताया कि ये नशीले पदार्थ मुंबई से प्राप्त किए गए थे और इन्हें कुरियर के जरिए अन्य देशों में भेजा जाना था। अधिकारी ने एक बयान में बताया कि इन मादक पदार्थों को लकड़ी के तीन बक्सों में काफी चतुराई से छुपाया गया था।

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त नशीले पदार्थों की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये है। अधिकारी के मुताबिक, संडे ने एक भारतीय महिला से शादी की है जो चेन्नई में रहती है।

गवाते ने बताया कि सिंतबर 2021 में चेन्नई में अन्य मादक पदार्थों की जब्ती के दो मामलों में वह वांछित है तथा वह नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी