लाइव न्यूज़ :

अफ्रीकी नागरिक की हिरासत में मौत का आरोप

By भाषा | Updated: August 2, 2021 18:10 IST

Open in App

बेंगलुरु, दो अगस्त पुलिस ने एक अफ्रीकी नागरिक की कथित रूप से हिरासत में मौत के बाद यहां प्रदर्शन कर रहे कुछ अफ्रीकी नागरिकों को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया ।

पुलिस के अनुसार पांच ग्राम एक्स्टसी गोलियां रखने के आरोप में एक अफ्रीकी को हिरासत में लिया गया था और हिरासत के दौरान उसने सीने में दर्द की शिकायत की थी।

पुलिस ने कहा कि वे एक कॉलेज में पढ़ाई करने वाले उस व्यक्ति को अस्पताल ले गई, जहां संदेह है कि दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि यह हिरासत में मौत का मामला नहीं है।

पुलिस ने कहा कि घटना के बारे में पता चलने के बाद अफ्रीकी थाने के बाहर जमा होकर प्रदर्शन करने लगे। एक प्रदर्शनकारी ने कथित रूप से पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया, जिसके चलते लाठीचार्ज करना पड़ा।

पुलिस ने कहा कि उसने 15 जुलाई को शहर में 65 घरों पर छापेमारी कर वीजा खत्म होने का बावजूद भारत में रह रहे 38 विदेशियों को गिरफ्तार किया था और उनके पास से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह