लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान की स्थिति अमेरिकी राष्ट्रति बाइडन की विदेश नीति की विरासत: उमर अब्दुल्ला

By भाषा | Updated: August 16, 2021 18:13 IST

Open in App

श्रीनगर, 16 अगस्त नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि अफगानिस्तान की स्थिति अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की विदेश नीति की विरासत है।

उन्होंने यह भी कहा कि बाइडन अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप या किसी अन्य को युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद वहां पैदा हुई ‘रिक्तता’ के लिए जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ अफगानिस्तान से अमेरिका के चले जाने पर उससे (अमेरिका से) उन्हें कोई खुन्नस नहीं है लेकिन यह उस देश को छोड़ने का तरीका नहीं है। जो बाइडन, इसकी जिम्मेदारी आप पर आती है। आप ट्रंप या किसी अन्य को इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते। आपने अंतिम तिथि तय की और रिक्तता पैदा की। यह आपकी नीति की विरासत है, गलती मत कीजिए। ’’

वह काबुल हवाई अड्डे पर पेश हालात का जिक्र कर रहे हैं जो सोशल मीडिया पर फैले वीडियो से नजर आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल