लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति कंधार में भारतीय पत्रकार के मारे जाने से स्तब्ध

By भाषा | Updated: July 16, 2021 20:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जुलाई अफगानस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कंधार में तालिबान के ‘‘अत्याचार’’ की कवरेज के दौरान पुलित्जर पुरस्कार विजेता फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी के मारे जाने पर शुक्रवार को गहरा दुख व्यक्त किया।

गनी ने एक संदेश में अफगानिस्तान में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और आजाद मीडिया तथा पत्रकारों की सुरक्षा के प्रति अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।

गनी ने कहा, ‘‘मैं स्तब्ध कर देने वाली इस खबर से बहुत दुखी हूं कि रॉयटर के फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी कंधार में तालिबान के अत्याचार की कवरेज करने के दौरान मारे गये। ’’

गनी के संदेश को यहां अफगान दूतावास ने जारी किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सिद्दीकी के परिवार और मीडिया परिवार के प्रति भी अपनी संवेदना प्रकट करता हूं , मैं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और आजाद मीडिया तथा पत्रकारों की सुरक्षा के प्रति अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराता हूं। ’’

भारत में अफगानिस्तान के राजदूत फरीद मामुनदाजे ने कहा कि सिद्दीकी बृहस्पतिवार रात कंधार में मारे गये, जब वह ‘एसाइनमेंट’ (काम) पर थे।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बीती रात (बृहस्पतिवार) कंधार में मेरे मित्र दानिश सिद्दीकी के मारे जाने की खबर सुनकर बहुत दुख पहुंचा। पुलित्जर पुरस्कार विजेता भारतीय पत्रकार को अफगान सैनिक सुरक्षा प्रदान कर रहे थे। दो हफ्ते पहले उनके काबुल के लिए प्रस्थान करने से पहले मेरी उनसे मुलाकात हुई थी। उनके परिवार एवं रॉयटर को मेरी संवदेनाएं।’’

अफगानिस्तान में सिद्दीकी की मौत से जुड़े सवालों का वाजब देते हुए यहां विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि सरकार फोटो पत्रकार के परिवार के संपर्क में है।

उन्होंने कहा, ‘‘काबुल में हमारे राजदूत अफगान अधिकारियों के संपर्क में हैं। हम उनके (सिद्दीकी के) परिवार को घटनाक्रमों से अवगत रख रहे हैं। ’’

अफगानिस्तान के तोलो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से अपनी खबर में कहा है कि कंधार के स्पिन बोलदाक जिले में झड़पों (अफगान बलों और तालिबान लड़ाकों के बीच) के दौरान सिद्दीकी की मौत हो गई।

इसकी खबर में कहा गया है कि कंधार में और विशेष रूप से स्पिन बोलदाक में भीषण लड़ाई जारी है।

तालिबान को 2021 में अमेरिका नीत बलों ने सत्ता से बेदखल कर दिया था। अब अमेरिका अपने सैनिक अफगानिस्तान से हटा रहा है, ऐसे में तालिबान लड़ाके देश के विभिन्न हिस्सों पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।

अफगानिस्तान से अमेरिका द्वारा अपने सैनिकों का बड़ा हिस्सा हटा लिये जाने पर पिछले हफ्तों में वहां सिलसिलेवार आतंकी हमले हुए हैं। अमेरिका ने 31 अगस्त तक अपने सैनिकों की पूर्ण वापसी की समय सीमा निर्धारित की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos