लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के प्रतिनिधिमंडल ने 'जयपुर फुट' की निर्माण इकाई का दौरा किया

By भाषा | Updated: January 23, 2021 23:15 IST

Open in App

जयपुर, 23 जनवरी अफगानिस्तान के श्रम, सामाजिक मामले, शहीद और दिव्यांग मंत्रालय के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को 'जयपुर फुट' की निर्माण इकाई का दौरा किया।

जयपुर फुट की निर्माता श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (बीएमवीएसएस) के संस्थापक और मुख्य संरक्षक डी.आर. मेहता तथा समिति के विदेश मामलों के मानद निदेशक सतीश मेहता ने इस प्रतिनिधि मंडल का स्वागत किया और जयपुर फुट निर्माण की तकनीकी जानकारी दी। दल के सदस्यों ने समिति में देश के विभिन्न स्थानों से आए दिव्यांगों से भी बात की।

एक बयान के अनुसार, अफगानिस्तान के चार सदस्यीय दल का नेतृत्व मंत्रालय के पुनर्वास विभाग के निदेशक डॉ फजलुल्लाह मोहम्मदी कर रहे हैं। इस दल में मंत्रालय के तकनीकी सलाहकार हबीब खां जाजदी, इंस्टीट्यूट ऑफ डिसेबिलिटी काबुल के निदेशक (अनुसंधान) दरया खां बाहिर तथा मंत्रालय के योजना और समन्वय निदेशक मुहम्मद इकबाल कियाम भी शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि बीएमवीएसएस का अफगानिस्तान सरकार से आपसी सहयोग है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सादगी की मिसाल सुधा मूर्ति अब 'सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद', लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड्स में लहराया परचम

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में सक्रियता और बेबाक आवाज, जगदंबिका पाल को लोकमत ने 'सर्वश्रेष्ठ सांसद' अवॉर्ड से नवाजा

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: इकरा चौधरी चुनी गईं 'सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद', सदन में दमदार उपस्थिति का मिला फल

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने वाली MP डोला सेन सम्मानित, सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद का मिला अवार्ड

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, सम्मान पाकर जताई खुशी

भारत अधिक खबरें

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में धारदार बहस और जनता के मुद्दों की गूंज, संजय सिंह को मिला 'बेस्ट पार्लियामेंटेरियन' का खिताब

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: टी. आर. बालू को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, सदन की गरिमा और जनसेवा को समर्पित एक महान राजनीतिक यात्रा का सम्मान

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में बुलंद की जनता की आवाज, संगीता सिंह देव को मिला 'बेस्ट वुमन पार्लियामेंटेरियन' का प्रतिष्ठित सम्मान

भारतLokmat National Conclave 2025: चुनावों के दौरान मुफ्त की स्कीम देने पर मनोज झा ने दी प्रतिक्रिया, बोले- "चुनाव अब निष्पक्ष चुनाव जैसा नहीं रहा"

भारतLokmat National Conclave 2025: वर्तमान में भारतीय लोकतंत्र के स्तंभ और ताकत पर बोले कांग्रेस नेता सिंघवी, कही ये बात