लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: 5000 हजार ट्रक अनाज भेजकर मदद करना चाहता है भारत, पाकिस्तान रास्ता देने को तैयार नहीं

By विशाल कुमार | Updated: November 3, 2021 07:43 IST

पिछले महीने भारत सरकार ने अफगानिस्तान में 50,000 मीट्रिक टन गेहूं ले जाने वाले ट्रकों की आवाजाही की अनुमति देने के लिए पाकिस्तान को एक नोट भेजा था. हालांकि, पाकिस्तान से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है.

Open in App
ठळक मुद्देतालिबानी के कब्जे के बाद मानवीय और आर्थिक संकट से घिरा अफगानिस्तान.मानवीय आधार पर 50,000 मीट्रिक टन गेहूं भेजना चाहता है भारत.चीन और तुर्की ने खाद्य पदार्थ भेजने शुरू कर दिए हैं.

नई दिल्ली: अगस्त में तालिबान के कब्जे के बाद मानवीय और आर्थिक संकट से घिरे अफगानिस्तान की भारत अनाज भेजकर मदद करना चाहता है मगर एक महीने बाद भी पाकिस्तान रास्ता देने को तैयार नहीं है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने भारत सरकार ने अफगानिस्तान में 50,000 मीट्रिक टन गेहूं ले जाने वाले ट्रकों की आवाजाही की अनुमति देने के लिए पाकिस्तान को एक नोट भेजा था.

हालांकि, पाकिस्तान से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है जबकि भारतीय अधिकारी सहायता भेजने के लिए जल्द से जल्द जवाब मिलने का इंतजार कर रहे हैं.

अधिकारियों का कहना है कि 50,000 मीट्रिक टन गेहूं को अफगानिस्तान ले जाने के लिए पाकिस्तान के रास्ते 5,000 ट्रक भेजने की आवश्यकता होगी.

आर्थिक संकट से घिरे अफगानिस्तान में खाद्य पदार्थों की भारी मात्रा में कमी होने लगी है और पिछले कुछ हफ्तों में चीन और तुर्की ने खाद्य पदार्थ भेजने शुरू कर दिए.

वहीं, पाकिस्तान इस मामले को कई तरह से देख रहा है जिसमें वाघा बॉर्डर पर सामान उतारकर बॉर्डर पार करने के बाद ट्रकों को दोबारा भरने जैसे विकल्प शामिल हैं.

तालिबान ने मास्को और दोहा में भारतीय अधिकारियों के साथ अपनी बातचीत में संकेत दिया है कि वे भारत से सहायता प्राप्त करने के लिए इच्छुक हैं लेकिन पाकिस्तान दोनों देशों के बीच चुनौती बना हुआ है.

भारत कई मौकों पर अफगानिस्तान की मानवीय आधार पर सहायता की इच्छा जता चुका है लेकिन साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय को तालिबानी शासन को मान्यता न देने की भी अपील करता है.

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानपाकिस्तानभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे