लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के सेना प्रमुख जनरल अहमदजई के अगले सप्ताह भारत आने की संभावना

By भाषा | Updated: July 20, 2021 15:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई अफगानिस्तान के सेना प्रमुख जनरल वली मोहम्मद अहमदजई के 27 जुलाई से तीन दिवसीय दौरे पर भारत आने की संभावना है। विदेशी सैनिकों की वापसी के बाद अफगानिस्तान में तालिबान की बढ़ रही आक्रामकता के बीच दोनों देशों के द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को मजबूत करने के लिए उनकी यात्रा महत्वपूर्ण है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जनरल अहमदजई अपने समकक्ष जनरल एमएम नरवणे और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल समेत शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारियों के साथ व्यापक बातचीत करेंगे। एक सूत्र ने बताया, ‘‘अफगानिस्तान के सेना प्रमुख 27 जुलाई को तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आने वाले हैं। उनका 30 जुलाई को लौटने का कार्यक्रम है। इस दौरे के दौरान रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर ध्यान होगा।’’

अमेरिका द्वारा एक मई से सैनिकों की वापसी शुरू करने के बाद देश भर में अपने प्रभाव का विस्तार करने के लिए तालिबान द्वारा व्यापक हिंसा का सहारा लेने की पृष्ठभूमि में अफगानिस्तान अपने सुरक्षा बलों को मजबूत करने के लिए प्रमुख सहयोगियों से संपर्क साध रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारत ने अपनी वायु शक्ति को मजबूत करने की कोशिश कर रहे अफगानिस्तान को कम से कम पांच सैन्य हेलीकॉप्टर प्रदान किए हैं।

पिछले महीने राष्ट्रपति अशरफ गनी ने जनरल यासीन जिया की जगह जनरल वली मोहम्मद अहमदजई को नया सेनाध्यक्ष नियुक्त किया था। यह पता चला है कि जनरल अहमदजई अपने सुरक्षा बलों की युद्धक क्षमता बढ़ाने के लिए भारत से सैन्य साजो-सामान की आपूर्ति की मांग कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल