लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के सेना प्रमुख ने तालिबान के आक्रामक रुख के कारण इस सप्ताह प्रस्तावित भारत यात्रा रद्द की

By भाषा | Updated: July 26, 2021 20:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते आक्रामक रुख के बीच देश के सेना प्रमुख जनरल वली मोहम्मद अहमदजई ने इस सप्ताह प्रस्तावित अपनी भारत यात्रा रद्द कर दी है। अफगानिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अफगानिस्तान से विदेशी बलों की वापसी के बाद तालिबान के आक्रामक रुख अपनाने की पृष्ठभूमि में द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को गहरा करने के तरीकों पर विचार विमर्श के लिए जनरल अहमदजई का मंगलवार को तीन दिवसीय दौरे पर भारत आने का कार्यक्रम था। भारत में अफगानिस्तान दूतावास के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘युद्ध की तीव्रता और तालिबान की बढ़ती हिंसा एवं आक्रामक रुख के कारण हमारे सेना प्रमुख ने अपनी यात्रा टाल दी है।’’

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यात्रा बाद के चरण में होगी। जनरल अहमदजई अपने समकक्ष जनरल एमएम नरवणे और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सहित शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारियों के साथ व्यापक बातचीत करने वाले थे। अमेरिका ने एक मई से अफगानिस्तान से अपने सैनिकों की वापसी शुरू कर दी है। इसके बाद देश भर में अपने प्रभाव का विस्तार करने के लिए तालिबान ने व्यापक हिंसा का सहारा लिया है। इसी के मद्देनजर अफगानिस्तान अपने सुरक्षा बलों को मजबूत करने के इरादे से समर्थन मांगने के लिए अपने प्रमुख सहयोगियों तक पहुंच रहा है।

अफगानिस्तान अपनी हवाई क्षमता को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है और पिछले कुछ वर्षों में भारत ने युद्धग्रस्त देश को कम से कम पांच सैन्य हेलीकॉप्टर प्रदान किए हैं। अफगानिस्तान, सोवियत युग के हेलीकॉप्टर और परिवहन विमान को शुरू करने में भी भारत की सहायता मांग रहा है जो उड़ाने की स्थिति में नहीं हैं। रूस के खिलाफ पश्चिमी देशों के प्रतिबंध के कारण अफगानिस्तान इन विमानों के कल-पुर्जे पाने के लिए संघर्ष कर रहा है।

पिछले महीने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने जनरल यासीन जिया की जगह जनरल अहमदजई को नया सेनाध्यक्ष नियुक्त किया था। अफगानिस्तान की शांति और स्थिरता में भारत एक प्रमुख हितधारक है, जो पहले ही देश में सहायता और पुनर्निर्माण गतिविधियों में लगभग तीन अरब अमेरीकी डॉलर का निवेश कर चुका है। भारत अफगानिस्तान के नेतृत्व वाली, अफगानिस्तान के स्वामित्व वाली और अफगान नियंत्रित राष्ट्रीय शांति और सुलह प्रक्रिया का समर्थन करता रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान