लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हवाई अड्डे पर 10 लाख रु मूल्य की विदेशी मुद्रा के साथ अफगानी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 24, 2021 21:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जून दिल्ली हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने अफगानिस्तान के एक यात्री को पकड़ा जिस पर गैर कानूनी तरीके से 10 लाख रुपये मूल्य के सऊदी रियाल और अमेरिकी डॉलर रखने का आरोप है। वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कैम एयर की उड़ान से काबुल जा रहे हिलाल अहमद कौमी को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बुधवार को उस समय पकड़ गया जब उसकी सुरक्षा जांच की जा रही थी।

अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कर्मियों को अफगान यात्री पर शक हुआ और उन्होंने उसे अलग कर गहन तलाशी ली। इस दौरान उसके सामान से 33 हजार सऊदी रियाल और 4,800 अमेरिकी डॉलर मिले जिसकी भारतीय मुद्रा में कीमत करीब 10 लाख रुपये हैं।

सीआईएसएफ प्रवक्ता ने बताया, ‘‘जांच के दौरान वह मुद्रा के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। यात्री को आगे की जांच के लिए सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है।’’

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते भी इसी तरह काबुल जा रहे एक अफगान यात्री को पकड़ा गया था जिसके सामान से 10 लाख रू मूल्य के सऊदी रियाल मिले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos