लाइव न्यूज़ :

तालिबान और पाकिस्तान के खिलाफ अफगान छात्रों का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: September 8, 2021 19:24 IST

Open in App

बेंगलुरु, 8 सितंबर अफगानिस्तान के छात्रों ने अपने देश पर तालिबान के नियंत्रण और आंतरिक मामलों में पाकिस्तान के हस्तक्षेप के खिलाफ बुधवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया।

वे तख्तियां और पोस्टर लेकर शहर के कॉरपोरेशन सर्कल में जमा हुए और तालिबान व पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की।

शहर के एक कॉलेज में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की पढ़ाई कर रहे बशीर ने कहा कि छात्र उनके देश की मौजूदा स्थिति को लेकर बहुत चिंतित हैं।

बशीर ने कहा, ''हम तालिबान के खिलाफ हैं। उनमें से ज्यादातर पाकिस्तान से हैं। इसलिए हम पाकिस्तान के साथ-साथ तालिबान का भी विरोध कर रहे हैं। दोनों एक समान हैं।''

तालिबान को ''आतंकवादियों का एक समूह'' करार देते हुए उन्होंने कहा कि यदि सभी देश मिलकर उन्हें नहीं रोकते हैं, तो यह 'आतंकवाद' सभी को प्रभावित करेगा क्योंकि यह अन्य देशों में भी फैल जाएगा, जिससे चीजों को फिर से ठीक करना मुश्किल हो जाएगा।

एक अन्य छात्र ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर कहा कि उसे यकीन नहीं था कि पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने देश अफगानिस्तान वापस जाने के पश्चात उसे यह देखने को मिलेगा।

छात्र ने कहा, ''मेरा परिवार वहां रहता है। मुझे अब उनकी सुरक्षा की चिंता है। मैं वापस नहीं जाना चाहता और मुझे नहीं पता कि मैं कहां रहूंगा और कब तक अपने देश जाने से बच पाता हूं। मेरा दिल टूट गया है।''

तालिबान ने मंगलवार को मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद के नेतृत्व में एक कठोर अंतरिम सरकार बनाने की घोषणा की, जिसमें मुख्य भूमिका तालिबान के चर्चित नेताओं को दी गई है। खूंखार हक्कानी नेटवर्क के नेता को गृह मंत्री बनाया गया है, जिसका नाम आतंकवादियों की सूची में शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र