लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के निवासी पति-पत्नी गिरफ्तार, 860 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद

By भाषा | Updated: May 8, 2021 19:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मई दिल्ली पुलिस ने अफगानिस्तान के दंपति को गिरफ्तार करके उनके पास से 100 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की है, जिसकी कीमत 860 करोड़ रुपये बताई गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान मोहम्मद शफी (48) और तरीना (36) के रूप में हुई है।दोनों अफगानिस्तान के कंधार के निवासी हैं।

अधिकारियों ने कहा कि बरामद की गई 125.840 किलो हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 860 करोड़ रुपये बताई गई है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) उर्जिवा गोयल ने कहा, ''पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली कि दो लोग कार में हेरोइन लेकर वजीराबाद से ख्याला की ओर जाएंगे। जाल बिछाकर आरोपियों को पकड़ लिया गया।''

पुलिस ने कहा कि हेरोइन प्लास्टिक के सात थैलों में रखी थी।

उन्होंने कहा कि शफी ने पुलिस को बताया कि वह हेरोइन वजीराबाद से ख्याला ले जा रहा था, जिसके बाद उसे पंजाब भेजा जाता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र