लाइव न्यूज़ :

गनी की आलोचना वाले ट्वीट पर अफगान दूतावास के अधिकारी की सफाई- अकाउंट हैक हुआ था

By भाषा | Updated: August 16, 2021 14:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अगस्त अफगान दूतावास के अधिकारी ने उसके ट्विटर हैंडल से देश छोड़कर चले गए राष्ट्रपति अशरफ गनी की आलोचना करते हुए किए गए कई ट्वीट पर अकाउंट हैक होने की आशंका जताई है।

नयी दिल्ली स्थित अफगान दूतावास के प्रेस सचिव अब्दुलहक आजाद ने ट्वीट किया कि उन्होंने मिशन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर नियंत्रण खो दिया है। इसके साथ ही उन्होंने एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट साझा किया जिसमें देश छोड़ने पर गनी की आलोचना की गई थी।

आजाद ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘‘मैनें @अफगानिस्तान इनइन ट्विटर हैंडल तक पहुंच खो दी है, एक मित्र ने इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट भेजा है, (यह ट्वीट मुझे दिखाई नहीं दे रहा), मैंने लॉग इन करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुआ, लगता है कि इसे हैक कर लिया गया है।’’

बाद में गनी की आलोचना करने वाले ट्वीट को हटा दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं