लाइव न्यूज़ :

उत्तरी दिल्ली में सड़क पर मिला अफगान नागरिक का शव

By भाषा | Updated: November 29, 2021 15:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद क्षेत्र में एक सड़क पर 28 वर्षीय एक अफगान नागरिक का शव मिला है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार की है। उन्होंने कहा कि एक राहगीर ने कॉल करके सूचना दी कि अफगान नागरिक जैसा लगने वाला एक व्यक्ति, सड़क संख्या नौ पर बेहोशी की हालत में पड़ा है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मृतक की पहचान शिराज के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि गोली लगने से शिराज की मौत हुई होगी, लेकिन पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के असली कारण का पता चल पाएगा।

अधिकारी ने कहा कि सब्जी मंडी मुर्दागृह में सोमवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि वजीराबाद पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और फॉरेंसिक जांच दल को मौके पर बुलाया गया।

पुलिस ने कहा कि हत्या के आरोपी की पहचान कर ली गई है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि पारिवारिक मामलों के कारण हत्या की गयी होगी। पुलिस ने कहा कि वह व्यक्ति बल्लीमारान इलाके में व्यापार करता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल