लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के राजदूत ने सेना प्रमुख जनरल नरवणे से मुलाकात की, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा की

By भाषा | Updated: April 21, 2021 22:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल अफगानिस्तान में दो दशकों से तैनात अपने सैनिकों को वापस बुलाने की अमेरिका की तैयारी के बीच भारत ने युद्ध से प्रभावित देश को आश्वासन दिया है कि वह उसका समर्थन करता रहेगा, खासकर अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों का सहयोग करता रहेगा। यह जानकारी घटनाक्रम से परिचित लोगों ने दी।

उन्होंने कहा कि भारत में अफगानिस्तान के राजदूत फरीद मामुनदजाय और सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे के बीच बुधवार को हुई बैठक में यह मुद्दा प्रमुख रहा।

मामुनदजाय और जनरल नरवणे ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा की, खासकर क्षमता निर्माण और अफगानिस्तान के घायल सुरक्षाकर्मियों के उपचार में भारत के चिकित्सीय सहयोग पर।

एक सूत्र ने बताया कि भारत ने अफगान राष्ट्रीय रक्षा एवं सुरक्षा बलों (एएनडीएसएफ) को अपना समर्थन जारी रखने का वादा किया।

मामुनदजाय ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘एएनडीएसएफ को अब भी पेशेवर, सक्षम और आत्मनिर्भर सुरक्षा बल बनने में सहयोग की जरूरत है। एएनडीएसएफ का सहयोग करने के लिए धन्यवाद भारत और जनरल नरवणे।’’

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा में कहा कि अमेरिकी सैनिक 11 सितंबर तक अफगानिस्तान से लौट जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच