लाइव न्यूज़ :

तीन एनएम से छोटे एरोसोल कण जलवायु को प्रभावित करने वाले आकार तक पहुंच सकते हैं: अध्ययन

By भाषा | Updated: June 11, 2021 19:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून भारत में एक शहरी स्थान पर 3 नैनोमीटर से छोटे एरोसोल कणों के संकेन्द्रण, आकार और विकास का पता लगाने वाले वैज्ञानिकों ने वातावरण में उप-3 एनएम एयरोसोल कणों के निर्माण होने का पता लगाया है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने कहा कि इसका खास महत्व है क्योंकि इन नवनिर्मित कणों का एक बड़ा अंश बादल संघनन नाभिक के आकार तक पहुंच सकता है, जिससे जलवायु पर उनका प्रभाव पड़ता है।

उप-3 एनएम आकार के छोटे आणविक समूहों के निर्माण को तकनीकी रूप से एरोसोल न्यूक्लिएशन कहा जाता है और इन नवनिर्मित समूहों के बाद में बड़े आकार में बदलने को वायुमंडलीय नव कण निर्माण (एनपीएफ) कहा जाता है।

एनपीएफ स्थलीय क्षोभमंडल में हर जगह मौजूद होता है, और इसलिए यह वायुमंडल में एरोसोल संख्या का एक बड़ा स्रोत है। फील्ड अवलोकनों, प्रयोगशाला प्रयोगों और मॉडलिंग दृष्टिकोण का उपयोग करते हुए वैश्विक स्तर पर व्यापक रूप से अध्ययन किया गया है, लेकिन भारत में इसपर ज्यादा काम नहीं हुआ है।

हैदराबाद विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने भारत में किसी शहरी स्थान पर पहली बार तटस्थ उप-3 एनएम कणों को मापा। विजय कानावडे और मैथ्यू सेबेस्शियन ने 1 से 3 एनएम की आकार सीमा में कण आकार वितरण को मापने के लिए एयरमोडस नैनो कंडेनसेशन न्यूक्लियस काउंटर (एनसीएनसी) का उपयोग किया।

उन्होंने जलवायु परिवर्तन कार्यक्रम प्रभाग के तहत विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) द्वारा समर्थित अध्ययन में जनवरी 2019 से हैदराबाद विश्वविद्यालय परिसर स्थल पर निरंतर अवलोकन किया और इसमें उप-3 एनएम आकार के छोटे आणविक समूहों के बनने की दर की जानकारी दी, जहां एरोसोल न्यूक्लिएशन होता है।

यह अध्ययन हाल ही में 'एमटमोस्टफेयरिक एनवायरमेंट' नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह